कंपोजिट विद्यालय पिपरा राम में चौपाल का आयोजन।

उतरौला/ बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)।
खंड शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार के नेतृत्व में शनिवार को उतरौला ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय पिपराराम में शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी अवधेश कुमार, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महिपाल चौधरी द्वारा मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रचलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना कर आए हुए अतिथियों के लिए स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मुशताक अहमद खां ने किया। समापन के बाद विद्यालय प्रांगण में सभी ने पौधा रोपण किया।जिलाधिकारी अवधेश कुमार ने प्रदेश की योगी सरकार की सराहना करते हुए कहा कि छोटे बच्चों के सीखने की प्रक्रिया को तेज करने के लिए बेहतरीन प्रयास है। सरकार निपुण भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन एवं समयबद्ध लक्ष्य की प्राप्ति के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर रही है।खंड शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार ने कहा कि अब सरकार ने मिशन को गति प्रदान करने तथा जनसमुदाय की भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रत्येक माह समुदाय स्तर पर ‘शिक्षा चौपाल’ आयोजित कराया जाएगा।
परिषदीय स्कूल में पंजीकृत बच्चों को भाषा व गणित में दक्ष करने के साथ निपुण भारत अभियान लक्ष्य पूरा करने के लिए अब अभिभावकों का सहयोग लिया जाएगा। योजनाओं का प्रचार-प्रसार करते हुए बच्चों की शैक्षिक प्रगति से अभिभावकों को अवगत कराया। बच्चों को शैक्षिक स्तर में सुधार में सहयोग करने की अपील भी की।
उन्होंने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ उद्देश्यों से समुदाय, अभिभावकों एवं विद्यालय प्रबंध समिति को अवगत कराते हुए सक्रिय सहभागिता भी सुनिश्चित करने के लिए गांव में शिक्षा चौपाल आयोजित की गई है। चौपाल में अभिभावकों को बच्चों की शैक्षिक प्रगति बताते हुए उनसे सुझाव लिय लेते हुए उसे क्रियान्वित किया जाएगा। सभी ब्लॉक क्षेत्र में प्रति माह कम से कम तीन गांव में शिक्षा चौपाल आयोजित होगह। शिक्षा चौपाल के दौरान शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों को जागरूक करते हुए अपने विद्यालय को निपुण बनाने की स्पष्ट समय सीमा निर्धारित की गई है। शिक्षा चौपाल में निपुण लक्ष्य प्राप्त करने वाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, छात्रों ,अभिभावकों एवं विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त विशिष्ट सहयोग तथा सफलता की कहानियों को साझा किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया किया गया।
ग्राम प्रधान राधेश्याम, शिक्षक तजम्मुल हसन, नंदलाल, राकेश, प्रवीण कुमार, सरिता, इरम जेहरा, रिंका देवी, कमलेश कुमारी समेत भारी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

जेल में मां और बच्चों की जिंदगी बदलने की पहल, 10 बिंदुओं पर सुधार का एजेंडा

सैनिटरी नैपकिन से बच्चों की शिक्षा तक जेल व्यवस्था में सुधार का एजेंडा, मानवीय गरिमा…

56 minutes ago

हिमालय की गोद में साहित्य और संस्कृति का वैश्विक संगम

Ai निर्मित हिमालय केवल पर्वतों की शृंखला नहीं है, बल्कि वह भारत की सांस्कृतिक चेतना,…

1 hour ago

छलनी से स्मार्टफोन तक: बदल गया करवा चौथ का अंदाज

व्यंग्य: स्मार्टफोन में पति आकर्षण, वीडियो कॉल पर दर्शन करवा चौथ का डिजिटल चाँद: नेटवर्क…

1 hour ago

करवा चौथ : प्रेम, समर्पण और विश्वास का पावन पर्व

चाँदनी रात, सोलह श्रृंगार और चाँद के दीदार में झलकता दांपत्य प्रेम कविता : संजय…

1 hour ago

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट पर ध्रुव त्रिपाठी का दबदबा! कांटे की टक्कर में राजीव यादव को 307 वोटों से हराया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के…

3 hours ago

2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा भारत: ओम बिरला

डिप्टी सीएम केशव मौर्य बोले- डबल इंजन सरकार में विकास को मिली गति लखीमपुर खीरी/लखनऊ,…

5 hours ago