पूर्व प्रवक्ता को किया गया सम्मानित

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष, पूर्व प्रवक्ता (संस्कृत) डी. बी. इंटर कॉलेज गोरखपुर एवं संप्रति अवकाश प्राप्त माध्यमिक शिक्षक कल्याण संगठन के प्रांतीय आए व्यय निरीक्षक, रामदीन दुबे को रज़ा इंटरनेशनल रिलीफ ट्रस्ट गोरखपुर उत्तर प्रदेश द्वारा महर्षि अरविंद साहित्य सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया, तथा सम्मान पत्र दिया गया। संस्था के अध्यक्ष हाजी जलालुद्दीन कादरी एवं रज़ा यूनियन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. एहसान अहमद ने भी दुबे को माला पहनाकर एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। संस्था के महासचिव मोहम्मद आकिब अंसारी एवं कोषाध्यक्ष मकसूद अली ने भी फूल माला पहनाकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए रज़ा यूनियन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. एहसान अहमद ने भी दुबे की माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी के रूप में शिक्षकों की सेवा के बारे में बताया तथा संगठन के प्रति उनके समर्पण भाव की विस्तृत चर्चा की। संस्था के राष्ट्रीय महासचिव एवं कोषाध्यक्ष ने भी दुबे द्वारा की गई शिक्षकों की समस्याओं की समाधान की दिशा में, एक सशक्त एवं सजग प्रहरी के रूप में बताया। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी जलालुद्दीन कादरी ने भी दुबे के उज्जवल एवं सुखद भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अवकाश प्राप्त संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों में धनराज सिंह, हरिमोहन सहाय, राधेश्याम श्रीवास्तव, सच्चिदानंद उपाध्याय, कपिल देव मिश्रा, रामनारायण सिंह, रामजी शुक्ला, प्रदुमन नारायण मिश्रा, संध्या , चंद्रावती गौड़, परमानंद त्रिपाठी आदि ने उनके सम्मान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दिया और उनके उज्जवल एवं सुखद भविष्य की कामना की।

rkpnews@desk

Recent Posts

नीतीश महासेतु का उद्घाटन, जनसभा और सुरक्षा का पहरा! वैशाली में आज सड़क पर निकलने से पहले जान लें ये नियम

फोटो AI निर्मित वैशाली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे…

4 hours ago

करीबी रिश्तों में विवाह पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी चिंता, क्या बदलेगा कानून?

आनुवंशिक बीमारियों के जोखिम पर केंद्र सरकार से जवाब तलब; संसद में नए कानून या…

5 hours ago

ईवीएम प्रदर्शन केंद्र से मतदाताओं को मिलेगी मतदान प्रक्रिया की जानकारी

तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल बलिया (राष्ट्र…

17 hours ago

खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार यादव को भावभीनी विदाई, नवागत जयप्रकाश मौर्य का भव्य स्वागत

बरहज (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज स्थित बीआरसी सभागार में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश मौर्य…

18 hours ago