सादुल्लानगर: शिक्षा और बैंकिंग में अग्रणी, लेकिन बुनियादी सुविधाओं को तरसता कस्बा

सादुल्लानगर /बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले का सादुल्लानगर कस्बा शैक्षणिक और बैंकिंग दृष्टि से सशक्त होता जा रहा है। यहां चार बैंक शाखाएं कार्यरत हैं, और शिक्षा के क्षेत्र में चार इंटर कॉलेज, एक महाविद्यालय तथा चार अंग्रेजी माध्यम के कॉन्वेंट स्कूल संचालित हो रहे हैं।
स्वास्थ्य सेवाओं की बात करें तो कस्बे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और एक राजकीय यूनानी चिकित्सालय मौजूद है। साथ ही 115 वर्ष पुराना थाना मुख्यालय और जिला पंचायत का डाक बंगला भी यहां स्थित है। व्यापार के क्षेत्र में यह कस्बा एक प्रमुख थोक बाजार के रूप में विकसित हो रहा है।
लेकिन इन सबके बावजूद, सादुल्लानगर आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझ रहा है। सड़कों की हालत जर्जर है, जल निकासी की कोई पुख्ता व्यवस्था नहीं होने से बारिश या घरेलू उपयोग का पानी सड़कों पर बहता है। पीने के स्वच्छ पानी की सुविधा और सार्वजनिक शौचालयों की भारी कमी है। अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था चरमराई हुई है।
स्थानीय निवासी मोहम्मद खालिद खान, वसीउद्दीन, संतोष और राम अजोर सहित कई नागरिकों का कहना है कि सादुल्लानगर नगर पंचायत बनाए जाने के सभी मानकों पर खरा उतरता है। लोगों ने शासन-प्रशासन से अपील की है कि कस्बे को नगर पंचायत का दर्जा दिया जाए, अतिक्रमण हटाया जाए और बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर विकसित किया जाए।

Karan Pandey

Recent Posts

जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में देवरिया ग्रामीण का दबदबा

बालिका अंडर-19, अंडर-17 और अंडर-14 में हासिल किया प्रथम स्थान भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भरोसा…

19 minutes ago

गौ सेवा के साथ युवाओं ने दिया सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की ओर से…

26 minutes ago

1 नवंबर को मेगा विधिक सेवा शिविर, पात्र लाभार्थियों को मिलेगा योजनाओं का लाभ

विभागीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए लगाए जाएंगे स्टॉल, लाभार्थियों का किया जा रहा चिन्हांकन…

32 minutes ago

बीबीएयू में ईईजी कार्यशाला, विशेषज्ञों ने समझाए दिमागी संकेतों के राज

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में मस्तिष्क की विद्युत गतिविधियों और…

39 minutes ago

पुलिस में भर्ती होने का सपना रह गया अधूरा, दौड़ते-दौड़ते 23 वर्षीय युवक ने तोड़ा दम

सांकेतिक फोटो पुलिस भर्ती की दौड़ में 23 वर्षीय अभ्यर्थी की मौत, 9 चक्कर बाद…

1 hour ago

4 साल की शादी, 3 साल की बेटी और फिर पति की रहस्यमयी मौत… पत्नी पर हत्या का शक, प्रेमी भी जांच के घेरे में

Ai निर्मित मेरठ/लोहियानगर (राष्ट्र की परम्परा)। मेरठ के लोहियानगर क्षेत्र से एक 30 वर्षीय राजमिस्त्री…

2 hours ago