राणा प्रताप ने घास की रोटी खाई, नहीं स्वीकारी मुगलों की अधीनता-असीम अरुण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद दौरे पर आए उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री व पूर्व पुलिस महानिदेशक असीम अरुण ने गुरुवार को रुद्रपुर मोड़ स्थित एक मैरेज हाल में आयोजित महाराणा प्रताप की जयंती के कार्यक्रम में शिरकत किया। इस दौरान उन्होंने राणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की इस धरती ने ऐसे वीर सपूतों को जन्म दिया है जिन्होंने घास की रोटी खाना मंजूर किया लेकिन मुगलों की अधीनता मंजूर नहीं की। वीरतापूर्वक दुश्मनों का सामना किया और देश पर आंच नहीं आने दी। उन्होंने कहा कि आज जिस तरह प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की तीनों सेनाओं ने मिलकर पाकिस्तान को सबक सिखाया है पहले की सरकारों में ऐसा नहीं होता था। ये नया भारत है जो घर में घुस कर मारता है। उन्होंने कहा कि ये मोदी की सफल विदेश नीति का परिणाम है कि पाकिस्तान आज पूरे विश्व में अलग थलग पड़ा है। उन्होंने कहा कि मीडिया में जिस तरह दिखाया जा रहा है कि पाकिस्तानी सेना के अधिकारी आतंकियों के जनाजे पर बिलख रहे हैं वो ये प्रमाणित करता है कि पाकिस्तान आतंकवाद को हमेशा से प्रश्रय देता आ रहा है लेकिन अब उसको उसकी औकात दिखाने का वक्त आ गया है। हमारी सेना इसे बखूबी अंजाम दे रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप का नाम इतिहास में वीरता, शौर्य, त्याग, पराक्रम और दृढ प्रण के लिए अमर हैं। उन्होंने मुगल बादशाह अकबर की अधीनता स्वीकार नहीं की और कई सालों तक संघर्ष किया, अंततः अकबर महाराणा प्रताप को अधीन करने में असफल रहा। महाराणा प्रताप की नीतियां शिवाजी महाराज से लेकर ब्रिटिश के खिलाफ बंगाल के स्वतंत्रता सेनानियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बनीं। इसके पूर्व वे पीडब्ल्यूडी डाक बंगले पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मिले। तत्पश्चात देवरहवा बाबा मेडिकल कॉलेज के महिला वार्ड का निरीक्षण किया और मरीजों में फल वितरित किया। इस दौरान भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे, राजेश मिश्रा, प्रमोद शाही, रविंद्र कौशल, निर्मला गौतम, प्रभाकर तिवारी, संजय सिंह गुड्डू, डा. एचएन मिश्रा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष राजन सोनकर, पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गोविंद चौरसिया, नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा, जितेंद्र सिंह, राजेश सिंह, विजय बेलदार, अभिषेक मिश्रा, राहुल कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

ईवीएम प्रदर्शन केंद्र से मतदाताओं को मिलेगी मतदान प्रक्रिया की जानकारी

तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल बलिया (राष्ट्र…

12 hours ago

खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार यादव को भावभीनी विदाई, नवागत जयप्रकाश मौर्य का भव्य स्वागत

बरहज (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज स्थित बीआरसी सभागार में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश मौर्य…

12 hours ago

गुम मोबाइल बरामदगी में महराजगंज पुलिस की बड़ी सफलता, 101 लोगों को लौटाई खुशियां

आठ महीने में 844 मोबाइल बरामद, 2.31 करोड़ रुपये की कीमत के फोन उनके मालिकों…

12 hours ago

लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर मतदाता की भागीदारी जरूरी : डीएम

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक मतदाता की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती…

12 hours ago

ग्राम रोजगार सेवकों ने आंदोलन का बिगुल फूंका, 3 दिसंबर को विधानसभा घेराव की चेतावनी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। वर्षों से लंबित मांगों और शासन की कथित अनदेखी से नाराज…

13 hours ago

जनगणना-2027 के स्व-गणना अभियान को गति, प्रचार वाहन रवाना

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना प्रक्रिया को लेकर नागरिकों में…

13 hours ago