संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के विकास खंड हैसर बाजार स्थित ग्राम पंचायत सिरसी में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा निर्मित ग्रामीण मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से बने इस स्टेडियम का निर्माण उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा कराया गया है।
जिला युवा कल्याण अधिकारी रामप्रताप सिंह ने बताया कि स्टेडियम का निर्माण गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराया गया है। निर्माण अवधि के दौरान मुख्य विकास अधिकारी और जिलाधिकारी द्वारा नियमित निरीक्षण भी किया गया। तीन एकड़ क्षेत्र में विकसित यह स्टेडियम सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ है, जिससे आसपास के सैकड़ों गांवों के खिलाड़ियों और युवाओं को लाभ मिलेगा।
स्टेडियम में इनडोर और आउटडोर दोनों प्रकार के खेलों की सुविधाएं उपलब्ध हैं। मल्टीपरपज हॉल में बैडमिंटन, कुश्ती, कबड्डी सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया जा सकेगा। वहीं भवन के ऊपरी तल पर टेबल टेनिस के लिए अलग कक्ष बनाया गया है। खिलाड़ियों की सुविधा के लिए बालक और बालिकाओं हेतु अलग-अलग शौचालय तथा चेंजिंग रूम भी बनाए गए हैं।
बाउंड्री वॉल से सुरक्षित परिसर में फुटबॉल, वॉलीबॉल, क्रिकेट, रनिंग इवेंट समेत अन्य आउटडोर खेलों के आयोजन की भी व्यवस्था की गई है। स्टेडियम का संचालन युवा कल्याण विभाग द्वारा किया जाएगा तथा वर्तमान वित्तीय वर्ष में खेल प्रशिक्षक की नियुक्ति भी की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था के तहत यहां 24 घंटे के लिए छह पीआरडी जवान तैनात किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि जनपद के विकास खंड बघौली की ग्राम पंचायत चन्दनी में भी एक अन्य ग्रामीण स्टेडियम का निर्माण कार्य चल रहा है, जो अगले वर्ष तक पूर्ण होने की संभावना है।
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) मनियर थाना क्षेत्र के निपानिया गांव में शुक्रवार सुबह दोस्तों…
स्थापना दिवस पर विशेष: पुनीत मिश्र संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। कभी जिस मगहर…
बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…