Newsbeat

प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर घुघली में सम्मान समारोह, जनप्रतिनिधियों का भव्य स्वागत

ढोल-नगाड़ों के बीच जुटे प्रधान व जनप्रतिनिधि, बोले विकास कार्यों की गति नहीं होगी प्रभावित

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के उपरांत उन्हें ग्राम पंचायतों का प्रशासक नियुक्त किए जाने के निर्णय का घुघली विकास खंड में जोरदार स्वागत किया गया। बुधवार को आयोजित भव्य सम्मान समारोह में प्रशासक बनाए गए प्रधानों ने पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया तथा भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय उर्फ संजय पांडेय का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर ढोल-नगाड़ों की गूंज और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच बड़ी संख्या में प्रधान, प्रशासक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानों ने प्रदेश सरकार के इस निर्णय को ग्रामीण विकास की निरंतरता बनाए रखने वाला ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में संचालित विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यों के प्रभावित होने की आशंका समाप्त हो गई है। सरकार के इस फैसले से गांवों में विकास कार्यों की रफ्तार बनी रहेगी और आम जनता को योजनाओं का लाभ लगातार मिलता रहेगा।
पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गांव, गरीब और किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद विकास कार्यों के बाधित होने की संभावना थी, लेकिन सरकार ने दूरदर्शी निर्णय लेते हुए प्रधानों को ही प्रशासक की जिम्मेदारी सौंप दी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास योजनाओं का संचालन निर्बाध रूप से जारी रहेगा।
सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास है। सड़क, नाली, पेयजल, आवास, शौचालय समेत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी प्रशासकों से ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार नहीं चाहती कि विकास कार्यों की गति किसी भी स्तर पर प्रभावित हो, इसलिए यह निर्णय ग्रामीण विकास को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि सरकार का यह निर्णय पूरी तरह जनहित में लिया गया है। इससे ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की रफ्तार बनी रहेगी और जनता को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
कार्यक्रम में प्रमुख प्रतिनिधि ओम प्रकाश जायसवाल, पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष राजाराम गुप्ता, चतुर्भुज सिंह, सिद्धू सिंह तथा भाजपा जिला मंत्री दिनेश जायसवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए और सरकार के निर्णय का स्वागत किया।
इस अवसर पर मनोज जायसवाल, शैलेश पटेल, रवि पांडेय, सागर कन्नौजिया, रणधीर सिंह, मान सिंह, अब्दुल कलाम, बैजनाथ गुप्ता, श्रीकांत कन्नौजिया, प्रीतम जायसवाल, विनोद साहनी, नाथू चौधरी, सुभाष प्रजापति, स्वामीनाथ गुप्ता, रामशंकर चौधरी, रामाज्ञा पटेल, ज्वाला चौधरी, रमेश चंद्र कन्नौजिया, राममूरत सिंह सहित बड़ी संख्या में प्रशासक, प्रधान एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago