देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। रविवार की रात सदर रेलवे स्टेशन पर बड़ा बवाल हो गया। ट्रेन चेकिंग के दौरान यात्रियों को परेशान करने की शिकायत पर कार्रवाई करने पहुंचे RPF प्रभारी निरीक्षक आस मोहम्मद पर किन्नरों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से स्टेशन पर अफरातफरी मच गई।
जानकारी के मुताबिक, चेकिंग के दौरान यात्रियों ने शिकायत की थी कि देर रात किन्नर आम लोगों और यात्रियों से वसूली कर उन्हें परेशान कर रहे हैं। इस पर निरीक्षक ने किन्नरों को चेतावनी दी कि वे यात्रियों को उत्पीड़ित न करें। इसी बात से नाराज़ होकर किन्नर उनसे उलझ गए और देखते ही देखते कई अन्य किन्नर भी मौके पर पहुँच गए। इसके बाद किन्नरों ने अचानक हमला कर दिया और निरीक्षक को दौड़ाकर पीटा। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि आमजन और वेंडरों को बीच-बचाव करना पड़ा और किसी तरह RPF प्रभारी की जान बचाई। सूचना पर रेलवे और स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। घटना के बाद यात्रियों में आक्रोश और भय का माहौल है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपित किन्नरों की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर यूपी के बालवाटिकाओं में ‘आओ सुनें और सुनाएं कहानी’ अभियान, बच्चों…
थर्मल पावर प्लांटों में कोयले का संकट, 57 बिजलीघर क्रिटिकल स्टॉक में; झारखंड की बारिश…
‘दिमागी नक्सली’ टिप्पणी पर राहुल गांधी का पलटवार, सत्य निकेतन हादसे को लेकर BJP सरकार…
सुखोई-30MKI की ताकत बढ़ाने की तैयारी, PL-15 के जवाब में RVV-BD पर भारत की नजर…
माता-पिता वृद्धाश्रम में, बच्चे विदेश में—क्या यही है आधुनिक सफलता की कीमत?सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों…