नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। महीने की शुरुआत ग्राहकों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 सितंबर से गैस सिलेंडरों के दाम घटा दिए हैं। इससे पहले 1 अगस्त को भी कीमतों में कमी की गई थी। नियम के मुताबिक हर महीने की पहली तारीख को सिलेंडरों के दामों की समीक्षा और बदलाव किया जाता है। इस बार सबसे ज्यादा बदलाव 19 किलो वाले सिलेंडर में किया गया है, जिसका इस्तेमाल मुख्य रूप से रेस्टोरेंट, होटल और ढाबों में होता है। वहीं, 14.2 किलो का घरेलू गैस सिलेंडर पहले की तरह ही उपलब्ध है।
🔹 19 किलो वाले सिलेंडर के नए दाम
दिल्ली: ₹1631.50 → ₹1580, कोलकाता: ₹1734.50 → ₹1684 , मुंबई: ₹1582.50 → ₹1531, चेन्नई: ₹1789 → ₹1738
🔹 14.2 किलो घरेलू सिलेंडर के दाम (बिना बदलाव)
दिल्ली: ₹853, कोलकाता: ₹879, मुंबई: ₹852.50, चेन्नई: ₹868.50
तेजी से बढ़ती महंगाई के बीच यह कटौती ग्राहकों के लिए राहत की खबर है। खासतौर पर होटल और रेस्टोरेंट व्यवसाय से जुड़े लोगों को 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम घटने से सीधी राहत मिलेगी। वहीं घरेलू उपभोक्ताओं को 14.2 किलो वाले सिलेंडर में फिलहाल किसी बदलाव का इंतजार करना होगा।
अग्निकांडों से सीख: यह केवल एक व्यक्ति या संस्था की नहीं बल्कि पूरे तंत्र की…
अमृत 2.0 योजना के तहत 35 एमएलडी क्षमता के जल शोधन संयंत्र समेत कई परियोजनाओं…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के विकास खंड हैसर बाजार स्थित ग्राम पंचायत…
ढोल-नगाड़ों के बीच जुटे प्रधान व जनप्रतिनिधि, बोले विकास कार्यों की गति नहीं होगी प्रभावित…
नौकरी दिलाने और बड़े अधिकारियों से करीबी का झांसा देकर करता था ठगी, पुलिस ने…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के एम.ए. तृतीय सेमेस्टर के छात्र एवं…