देवरिया पुलिस महकमे में तबादलों की बयार, एसपी ने कस दी कार्यशैली पर लगाम

विनोद सिंह को कोतवाली तो अजय को मदनपुर में तैनाती

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को और अधिक चुस्त-दुरुस्त एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक देवरिया विक्रान्त वीर ने बड़े पैमाने पर निरीक्षकों एवं उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण किया। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि सभी पुलिस कर्मी निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने-अपने कार्यभार का तत्काल ग्रहण करें तथा अनुपालन की सूचना कार्यालय को उपलब्ध कराएं।

निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह, जो अब तक थाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रहे, उन्हें प्रभारी मॉनीटरिंग सेल बनाया गया है।
निरीक्षक विनोद कुमार सिंह, जो अब तक रुद्रपुर थे को थाना कोतवाली सदर के प्रभारी बनाए गए निरीक्षक अजय कुमार पाण्डेय भलूअनी से साइबर प्रभारी बने।निरीक्षक गोरखनाथ सरोज को थाना रामपुर कारखाना से हटाकर थाना ए.एच.टी.का प्रभार दिया गया है।
निरीक्षक उमेश कुमार वाजपेयी को लार से एकौना,निरीक्षक रणजीत सिंह भदौरिया पुलिस लाइन से गोरीबाजार निरीक्षक अनिल कुमार को मदनपुर से रुद्रपुर की नई तैनाती दी गई है।

सूची में कुल दर्जनों निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक शामिल हैं। इनमें थाना प्रभारियों, एसएसआई तथा चौकी प्रभारियों को परस्पर अदला-बदली कर नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। स्थानांतरण सूची के अनुसार –निरीक्षक संतोष कुमार को पुलिस लाइन से मीडिया सेल का प्रभारी बनाया गया है।उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार प्रधान को प्रभारी मीडिया सेल से चौकी प्रभारी कस्बा लार की जिम्मेदारी दी गई। उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार मिश्रा को मेंहरैना से थाना सलेमपुर भेजा गया है।उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह को थाना सलेमपुर से चौकी प्रभारी मेहरौना बनाया गया।
उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह को थाना लार से पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया। उपनिरीक्षक वीरेन्द्र कुशवाहा को थाना श्रीरामपुर से पुलिस लाइन भेजा गया। उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह को पुलिस लाइन से न्यायालय सुरक्षा में लगाया गया। उपनिरीक्षक विपिन यादव को पुलिस लाइन से थाना श्रीरामपुर की जिम्मेदारी दी गई।
उपनिरीक्षक बलराम सिंह को चौकी प्रभारी प्रतापपुर, थाना श्रीरामपुर से थाना महुआडीह भेजा गया।उपनिरीक्षक राघवेन्द्र सिंह को थाना गौरीबाजार से चौकी प्रभारी प्रतापपुर, थाना श्रीरामपुर बनाया गया।उपनिरीक्षक संजय कुमार पाल को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी रेल रोड, थाना कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई।
उपनिरीक्षक सुनील कुमार पटेल को थाना बनकटा से कोतवाली स्थानांतरित किया गया।उपनिरीक्षक चन्द्रशेखर यादव को थाना महुआडीह से थाना मदनपुर भेजा गया।उपनिरीक्षक नन्द कुमार यादव को थाना महुआडीह से थाना लार स्थानांतरित किया गया।
उपनिरीक्षक परवेज आलम को थाना खुखुन्दू से थाना लार भेजा गया।उपनिरीक्षक घनश्याम सिंह यादव को थाना रामपुर कारखाना से न्यायालय सुरक्षा की नई जिम्मेदारी दी गई।उपनिरीक्षक सत्य प्रकाश यादव को थाना बरियारपुर से मदनपुर स्थानांतरित किया गया।उपनिरीक्षक आहूत कुमार यादव को पुलिस लाइन से एसएसआई थाना भाटपाररानी बनाया गया। महत्वपूर्ण फेरबदल किए गए हैं। यह स्थानांतरण कानून व्यस्था पर को सदृढ़ करने के लिए हुआ है।

वहीं उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार को वही थाना प्रभारी बनाया गया दिनेश कुमार मिश्रा को थानाध्यक्ष ए.एच.टी एस एस आई थाना खुखुन्दू बनाया गया दिग्विजय सिंह खामपार महेन्द्र कुमार चतुर्वेदी लार की नई जिम्मेदारी संभालेंगे विशाल कुमार पुलिस लाइन से बग़ैचघाट, प्रदीप कुमार अस्थाना अब लार में कार्यभार ग्रहण करेंगे अभिषेक को रामपुर की जिम्मेदारी दी गई है नन्दा प्रसाद गोरीबाजार से मदनपुर भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह स्थानांतरण व्यवस्था को सुदृढ़ करने और कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में किया गया है। साथ ही, उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे नई तैनाती स्थल पर समय से कार्यभार ग्रहण कर सुचारु रूप से दायित्वों का निर्वहन करें।

Editor CP pandey

Recent Posts

टीसीएस के साथ डीडीयू का करार, 2400 विद्यार्थियों को मिलेगा रोजगारपरक प्रशिक्षण

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने उद्योग और शिक्षा के बीच समन्वय…

19 hours ago

31 जुलाई को नुक्कड़ नाटक के जरिए स्वच्छता का संदेश देंगे डीडीयू के रोवर्स-रेंजर्स

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की जिला संस्था भारत स्काउट एवं…

19 hours ago

नशा मुक्त भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण: प्रो. पूनम टंडन

एनसीसी शिविर में 500 कैडेट्स ने ली नशा मुक्ति की शपथ गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीन…

20 hours ago

गुरु पूर्णिमा पखवाड़े में विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन, विशेषज्ञों ने बताए सफलता के सूत्र

चितरंगी (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय सांदीपनि मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चितरंगी में गुरु पूर्णिमा पखवाड़े…

20 hours ago

एसडीएम के आश्वासन पर सपा नेता विजय रावत ने समाप्त की भूख हड़त

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर, कथनी और करनी में बड़ा अंतर – व्यास यादव,…

21 hours ago

देवरिया जीआरपी की बड़ी सफलता: 8 घंटे में शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के आभूषण व ₹6,900 नकद बरामद

रेलवे स्टेशन देवरिया सदर पर कार्रवाई, बलिया, मऊ और देवरिया के दर्ज मामलों से जुड़ा…

21 hours ago