हरिकेवल प्रसाद जैसे संघर्षशील नेता कभी-कभी पैदा होते हैं-रमापति राम त्रिपाठी

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर लोकसभा से चार बार सांसद एवम सलेमपुर विधानसभा से ही दो बार विधायक रहे स्व0 हरिकेवल प्रसाद की बारहवीं पुण्यतिथि पर सलेमपुर कस्बे के बापू इण्टर कालेज में दिग्गज नेताओं का जमावड़ा हुआ। इस दौरान देवरिया एवम बलिया के हजारों कार्यकर्ताओं ने जनप्रिय नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम का शुभारंभ सुनील यादव स्नेही ने सांस्कृतिक गीत के माध्यम से किया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद रविन्दर कुशवाहा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि मेरे पिता हरिकेवल प्रसाद जी एक अत्यंत साधारण किसान परिवार में जन्म लिया और जनता के लिए संघर्ष करते हुए अनेक बार क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।
सलेमपुर से संसद तक पुस्तक का विमोचन
भाटपाररानी के परसौनी गांव की रहने वाली नेशनल पब्लिक स्कूल की छात्रा रोलीराज ने पूर्व सांसद हरिकेवल प्रसाद की स्मृति में लिखित सलेमपुर से संसद तक पुस्तक का विमोचन किया गया। स्व0 हरिकेवल प्रसाद गरीबों, मजलूमों की आवाज थे मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि हरिकेवल प्रसाद गरीबों, मजलूमों की आवाज थे। जहां भी शोषण व अन्याय हुआ और हरिकेवल प्रसाद के कान तक इसकी आवाज पहुंची तो वे संघर्ष करने जरूर पहुंचे। हरिकेवल प्रसाद जैसे संघर्षशील नेता कभी-कभी पैदा होते हैं। उन्होंने कहा कि हरिकेवल प्रसाद संघर्ष की उपज थे। उन्होंने आजीवन राजनीति को तपस्या और सेवा के भाव से देखा। वे गरीबों में भगवान का चेहरा देखते थे। संघर्ष के दौरान कभी भी यह नहीं देखा कि सामने कितनी बड़ी हस्ती खड़ी है। हमेशा गरीबो को सहयोग में संघर्ष का बिगुल फूंका और न्याय मिलने तक संघर्ष करते रहे। देवरिया सांसद शशांक मणि ने किया सम्बोधन देवरिया के सांसद शशांक मणि ने कहा कि हरिकेवल प्रसाद जमीन से जुड़े नेता थे। आज के युवाओं को उनके बताए रास्ते पर चलने की जरूरत है।स्व. पूर्व सांसद कार्यकर्ताओं के लिए अपना पूरा समय देते थे और उनके लिए लड़ाई लड़ते थे। देवरिया सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि हरिकेवल प्रसाद का पूरा जीवन गांव, गरीब, किसान, दलित और वंचितों के लिए समर्पित रहा। सदन से लेकर सड़क तक गरीबों के हक के लिए संघर्ष किया। जो दूसरों के लिए संघर्ष करता और बलिदान देता है, वह पुरुष हमेशा पूजा जाता है। स्व0 हरिकेवल प्रसाद के विचार, कार्य और संघर्षों का एक लंबी श्रृंखला है, जो लोगों में आज भी रचा बसा है। भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि पूर्व सांसद जनसमस्याओं और गरीबों के हक के लिए संघर्ष करते थे। यही उनकी पहचान थी। हमे उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
रामपुर कारखाना के विधायक सुरेन्द्र चौरसिया ने कहा कि पूर्व सांसद के जीवन को संघर्षपूर्ण बताते हुए उससे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला पंचायत अध्यक्ष पं0 गिरीशचंद्र तिवारी ने पूर्व सांसद स्व0 हरिकेवल प्रसाद के जीवनी पर प्रकाश डाला। जयनाथ कुशवाहा ने कहा कि मेरे पिता स्व0 हरिकेवल प्रसाद को गरीबों को पक्का मकान, बेहतर इलाज, अच्छी सड़कें का सपना था, जिसे आज पीएम मोदी और सीएम योगी की सरकार साकार कर रही है। उन्होंने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सन्तोष पटेल ने किया।
कार्यक्रम को एमएलसी रतनपाल सिंह,महिला आयोग की सदस्य रितु शाही,पूर्व विधायक काली प्रसाद,पूर्व जिलाध्यक्ष महेन्द्र यादव,रवींद्र किशोर कौशल,बलबीर सिंह दादा, अजय कुमार दूबे,अजय शाही,धनन्जय राव,वीरेन्द्र सिंह कुशवाहा आदि ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में अम्बिकेश पाण्डेय,अजय दूबे वत्स,कन्हैया लाल जायसवाल,अनूप उपाध्याय,बृजेश धर दुबे,विनय पाण्डेय, अभय सिंह,मुरली मिश्रा,कनक पाण्डेय,अशोक कुशवाहा,अश्वनी सिंह,राहुल कुमार,अभिषेक मिश्रा,अरुण सिंह,ओमनारायण सिंह,मंटू पटेल,जगदीश यादव,दिनेश गुप्ता,विशाल कुशवाहा,राहुल सिंह,भूपेंद्र शाही,अरुण सिंह,संजय तिवारी,शशिरंजन तिवारी,देवेंद्र कुशवाहा, धर्मेन्द्र कुशवाहा,अवधेश मद्देशिया, सर्वेश तिवारी आदि मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

तेरही के विवाद ने ली जान: सुरेंद्र राम की इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

सिकंदरपुर / बलिया (राष्ट्र की परम्परा)तेरही जैसे शांतिपूर्ण सामाजिक कार्यक्रम में हुई एक छोटी सी…

15 minutes ago

विकास की नई नींव: तकनीक से सजेगी 16वीं जनगणना

डिजिटल जनगणना की ओर बड़ा कदम: सिकंदरपुर तहसील में 16वीं जनगणना का हुआ भव्य शुभारंभ…

24 minutes ago

श्रीराम-जानकी मंदिर जीर्णोद्धार का शुभारंभ, भूमि पूजन में उमड़ा जनसैलाब

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सदर तहसील के ग्राम पंचायत दरौली अंतर्गत टोला अजमतपुर में स्थित…

36 minutes ago

युवा प्रेरणा स्रोत स्वर्गीय मनुमुक्त ‘मानव’ (आई पी एस) की स्मृति को समर्पित

हरियाणवी लघुकथा का पहला संकलन ‘म्हारी माट्टी, म्हारे आखर’ हरियाणा(राष्ट्र की परम्परा)हरियाणवी साहित्य को एक…

1 hour ago

बिहार में शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव की नई मिसाल टीचर्स ऑफ बिहार समूह की सराहनीय पहल

सरकारी विद्यालयों में गुणवत्ता, नवाचार और प्रेरणा का सशक्त मंच पटना(राष्ट्र की परम्परा)बिहार में शिक्षा…

1 hour ago

कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष को मातृ शोक कांग्रेस व अन्य दलों के लोगों ने दी विनम्र श्रद्धांज

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)नगर क्षेत्र के आजाद नगर उत्तरी निवासी ब्लाक कांग्रेस कमेटी बरहज के अध्यक्ष…

1 hour ago