राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा पथ संचलन का हुआ आयोजन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।राष्ट्रीय स्वयं सेवक देवरिया नगर का पथ संचलन दोपहर एक बजे आईटीआई केंद्रीय विद्यालय,नर्वदेशर सिंह वरिष्ठ माध्यमिक विद्या मंदिर,देवरिया खास,बाबा राघव दस इंटरमीडिएट कॉलेज और देवरही मंदिर देवरिया इन चारों स्थान से संयमित और अनुशासित घोष के साथ सभी को मंत्रमुग्ध किया।कई जगहों पर स्वयंसेवकों पर लोगों ने पुष्पवर्षा की। पथ संचलन करते हुए चारों स्थानों के स्वंसेवक जीआईसी देवरिया के प्रांगण में पहुंचा।जीआईसी के प्रांगण में मोहन द्वारा स्वयं सेवकों का यही एक सपना,बने कार्यकर्ता बड़े देश अपना गीत गाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रांत प्रचारक सुभाष ने कहा की की 1925 में डॉ हेडगेवार ने जिस स्वप्न को प्रकल्पित कर संघ की स्थापना की थी आज साकार सी प्रतीत हो रही है। आज वामपंथी विचारधाराओं को भारत में जगह नहीं रह गई।हमारी शक्ति का आधार राष्ट्रभक्ति है।हमारा स्वयंसेवक सारा भेद छोड़कर सभी को गले लगाकर समरसता में विश्वास रखकर सभी हिंदू भाई को राष्ट्र की शशक्त बनाने के लिए कृत संकल्पित है।हैं वसुधैव कुटुंबकम् में विश्वास करते हैं। उन्होंने अपाला ,गार्गी,मैत्री, लक्ष्मीबाई आदि मातृशक्ति के योगदान के बारे में स्वयंसेवकों को बताया।देश के भामाशाह,पृथ्वीराज,चंदवरदाई, सुभाष चंद्र बोस,भामाशाह, छत्रशाल आदि महानतम व्यक्तित्व की राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता एवम समर्पण के कई उदाहरण दिए।उन्होंने देश के हर गांव,मंडल व बस्ती में इस वर्ष शाखा को ले जाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विभाग प्रचारक सुशील, मधुसूदन, नमो नारायण, राजेश मिश्र डीजीसी, भाजपा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह,राधारमण, राधेश्याम शुक्ल, अविनाश, अजय शाही, मारकंडे शाही,अजय दुबे,अमित दुबे,रमेश वर्मा,गोविंद चौरसिया, जितेंद्र सिंह, संजय पांडे ,विजय पटेल, अंकुर राय, नित्यानंद पांडे ,प्रमोद शाही,दीपेंद्र, पुष्पराज, दिनेश, अंकुर,नितेश,सौरभ,रविशंकर, आदित्य विक्रम, मुन्नीलाल, मुकुंद आदि लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

3 hours ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

3 hours ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

3 hours ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

3 hours ago

जीआरपी का ऑपरेशन सफल, स्टेशन से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…

6 hours ago

आज से फिर सक्रिय होगा मानसून, अगस्त में भी औसत से कम बारिश के आसार

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में इस बार मानसून की रफ्तार उम्मीद से काफी धीमी…

11 hours ago