लोक हित में लोक के लिए संविधान को बचाये रखना होगा-प्रो0 मोहम्मद आरिफ

महास्थविर बुद्ध बिहार में संविधान दिवस पर गोष्ठी आयोजित

कसया/कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
बुद्ध स्थली कुशीनगर स्थित भदंत चन्द्रमणि महास्थविर बुद्ध बिहार के हाल में संविधान दिवस पर गोष्ठी आयोजित की गई व संविधान को जानने, समझने और उसकी रक्षा का संकल्प लिया गया।
मुख्य अतिथि सामाजिक चिंतक, इतिहासकार प्रो0 मोहम्मद आरिफ ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, भारत का संविधान दुनिया का सबसे बेहतर संविधान है। जो समस्त नागरिकों को स्वतंत्रता, समता, बंधुता और न्याय पर आधारित समाज निर्माण का अधिकार देता है। बाबा साहब अम्बेडकर ने कमजोर और वंचित लोगों के लिए संविधान में अनेक प्राविधान किये। आज तमाम ऐसी शक्तियां सक्रिय हैं जो संविधान व संवैधानिक मूल्यों खत्म करने की कोशिश में हैं। ऐसे में लोकतंत्र की आत्मा संविधान को लोक हित में लोक के लिए बचाये रखना होगा। विशिष्ट अतिथि लेखक डा0 अलख निरंजन ने संविधान के मूल्यों, खतरों से आगाह करते हुए, एकजुट संघर्ष का आह्वान किया। विजय कुमार ने कहा कि संविधान को बचाने के लिए संसदीय प्रणाली में संविधान को मानने वालों को जन प्रतिनिधि बनाकर भेजा जाय और जरूरत पड़े तो देश हित में लोगों को समझना होगा। गोष्ठी में सत्येंद्र कुमार गौतम, संजय कुमार सिंह, पूर्व जिपंस जवाहर लाल गौतम, गुड्डी शर्मा, एडवोकेट जितेंद्र पटेल ने अपने विचार दिए। आभार व स्वागत आयोजक शिक्षक अवधेश प्रसाद ने किया और कहा कि भविष्य में इस तरह के संवैधानिक जागरूकता कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों तथा जिले की अन्य तहसीलों में भी आयोजित होगी। इस अवसर पर बसन्त प्रसाद, भरत प्रसाद, शिव सागर, मुकेश गोंड, राधा चरण, राम रतन, नवमी प्रसाद, विश्वनाथ, सुनील यादव, घनश्याम प्रसाद, ललन, शैलेश कुमार, हकीमुद्दीन, नेहा सहित भारी संख्या में महिला पुरुष मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

4 hours ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

4 hours ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

4 hours ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

4 hours ago

जीआरपी का ऑपरेशन सफल, स्टेशन से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…

7 hours ago

आज से फिर सक्रिय होगा मानसून, अगस्त में भी औसत से कम बारिश के आसार

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में इस बार मानसून की रफ्तार उम्मीद से काफी धीमी…

12 hours ago