संविधान दिवस का आयोजन, दीवानी न्यायालय प्रांगण बलिया में किया गया

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश को संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की प्रस्तावना का पाठन एवं मूल कर्तव्यों की शपथ वाचन प्रभारी जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, हुसैन अहमद अंसारी की अध्यक्षता में किया गया, जिसका संचालन अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव सुरेन्द्र प्रसाद द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में प्रभारी जनपद न्यायाधीश बलिया द्वारा दीवानी न्यायालय, बलिया के सभी न्यायिक अधिकारीगण, तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीगण को भारत की संविधान की प्रस्तावना का वाचन एवं भारतीय संविधान में वर्णित मूल कर्तव्यों का शपथ दिलाया।
प्रभारी जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया हुसैन अहमद अंसारी ने सभी को संविधान दिवस की बधाई देते हुये, उन्होने कहा कि भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा संविधान है। इसमें सभी के मौलिक अधिकार, कर्तव्य, धर्म उपासना की स्वतंत्रता, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता आदि प्रावधानों को समाहित किया गया है। सभी को संविधान में दिए गए आदर्शों को आत्मसात करने की जरूरत है।
उक्त कार्यक्रम में अपर जनपद न्यायाधीश (पाक्सोएक्ट), सुरेन्द्र प्रसाद अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया, श्रद्धा तिवारी अपर प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय बलिया, संजय कुमार गौंड अपर सिविल जज (सी0डि0), विराट मणि त्रिपाठी, पुष्पेन्द्र कुमार सिंह न्यायिक मजिस्ट्रेट, चन्दन सिंह सिविल जज (जू0डि0) पश्चिमी, समस्त तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीगण व अन्य लोग उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

2 hours ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

2 hours ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

2 hours ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

2 hours ago

जीआरपी का ऑपरेशन सफल, स्टेशन से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…

5 hours ago

आज से फिर सक्रिय होगा मानसून, अगस्त में भी औसत से कम बारिश के आसार

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में इस बार मानसून की रफ्तार उम्मीद से काफी धीमी…

10 hours ago