संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नाथनगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत गालिमपुर, बनियाभार में कराए जा रहे इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार और घटिया गुणवत्ता के आरोप सामने आए हैं। शिकायतकर्ता चंद्र प्रकाश पुत्र रामनेवास ने सीडीओ जयकेश त्रिपाठी को पत्र देकर बताया कि सड़क निर्माण बिना विभागीय अनुमति के ग्राम प्रधान और सचिव जितेंद्र कुमार द्वारा कराया जा रहा है।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि सड़क की इंटरलॉकिंग साइडवाल में घटिया ईंट और गुणवत्ता विहीन सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। चंद्र प्रकाश ने परियोजना को भ्रष्टाचार से भरा बताया और त्वरित कार्रवाई की मांग की।
मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए डीपीआरओ को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। सीडीओ ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और मानक के साथ कोई समझौता नहीं होगा और दोषी पाए जाने पर संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…
नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…
अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…
सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…