कपरवार बीच टोला के निवासियों ने रास्ते की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l प्रदेश की योगी सरकार के तरफ से ग्रामीण अंचलो में स्वच्छता को लेकर तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं लेकिन कहीं-कहीं सम्बंधित विभागीय एवं ग्राम प्रधान के उदासीनता के चलते लोग अपनी मजबूरी पर आंसू बहा रहे हैं
आपको बताते चलें कि यह मामला देवरिया जिले के कापरवार बीच टोला का है, जहां पर लगभग 3 वर्षों से सकरे रास्ते से आने जाने पर मजबूर हैं, हर समय रास्ते पर जलजमाव बना रहता है, जिससे वह के लोगो को समस्या से गुजरना पड़ रहा है। जबकि इस रास्ते मे लोग गिरकर चोटिल हो जाते हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पर ग्राम प्रधान चुनाव के समय सिर्फ हम लोगों से लोक लुभावन वादा करने के लिए आते हैं, और चुनाव जीत कर गाँव की तरफ झाँकते भी नही हैं,ऐसे में हम लोग विकास के लिए तरस जाते है।बार-बार शिकायत करने के बाद भी विभाग के न तो अधिकारी कर्मचारी हम लोगों की समस्या को देखने आते और ना ही ग्राम प्रधान हम लोगों की सुधि लेने आते हैं। इस सम्बन्ध में ग्राम प्रधान कापरवार प्रह्लाद गुप्ता से बात की गई तो उन्होंने स्थानीय लोगों पर रास्ता अवरुद्ध करने की बात कही, लेकिन लोगों का आरोप है कि प्रधान इसी तरह से टालमटोल करते रहते हैं कभी भी हम लोगों की समस्या को देखने तक नहीं आते। प्रदर्शन के दौरान बसंत मिश्रा, निर्मला रावत, काल मुन्नी देवी ,सरिता रावत, ज्ञानी रावत, शारदा देवी, बिंदा कनौजिया, बसंती रावत ,डीएम मिश्रा, गोपाल रावत, पंकज रावत, श्रीराम रावत ,रमेश रावत, राहुल दुबे, सर्वजीत, अजीत, रमाशंकर सिंह, लल्लन कनौजिया, मोहन कनौजिया, जयराम दुबे ,आशीष रावत, शिव सहाय पाण्डेय, अनुभव पाण्डेय, सुरेंद्र कनौजिया, विजय कनौजिया, सहित आदि लोग मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

7 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

7 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago