वाराणसी में बाउंसरों की निगरानी में बिक रहा टमाटर

प्रयागराज में टमाटर लूट की घटना के बाद लंका के सब्जी विक्रेता ने बढ़ाई अपने दुकान की सुरक्षा

ग्राहकों को पोस्टर से किया सचेत पहले पैसा दें फिर टमाटर लें

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। प्रयागराज में टमाटर लूट की घटना के बाद वाराणसी में एक सब्जी विक्रेता ने दुकान पर बाउंसरों की तैनाती कर दी है। ये बाउंसर ग्राहक को टमाटर छूने से भी रोक रहे हैं। लोगों को हिदायत दे रहे हैं कि टमाटर लेने से पहले पैसे दें और मोलभाव न करें। टमाटर और मिर्च को हाथ न लगाएं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दूसरी ओर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि टमाटर को जेड प्लस सिक्योरिटी दें।
ज्ञात हो कि शनिवार को प्रयागराज में टमाटर लूट का मामला सामने आया था। दबंग चार किलो टमाटर लूट ले गए थे। लूट का विरोध करने पर दबंगों ने महिला दुकानदार समेत परिजनों की पिटाई भी कर दी।मामले की शिकायत पुलिस से भी की गई थी।
वाराणसी के सब्जी विक्रेता ने बताया कि ये सब उसने नहीं सपा कार्यकर्ता ने किया है। मामले का वीडियो वायरल होने के बाद उसने दुकान बंद कर दिया।
सपा कार्यकर्ता अजय फौजी ने लंका के एक सब्जी की दुकान पर बाउंसरों को लगा दिया। अजय का कहना है कि बढ़ती महंगाई से टमाटर गुस्से से लाल हुआ जा रहा है। टमाटर लूटेरे पूरे देश-प्रदेश में सक्रिय हैं। लाखों का टमाटर लूट लिया जा रहा है। हमारे पास भी 20 किलो टमाटर का स्टॉक है। लूटपाट से बचने के लिए दो बाउंसरों को हायर किया है। ये बाउंसर अजय फौजी की भी सुरक्षा कर रहे हैं। टमाटर की दुकान पर कई पोस्टर भी लगाए गए हैं। इन पोस्टरों से ग्राहकों को हिदायत दी गई है कि कृपया मिर्च और टमाटर को न छूए। पहले पैसा दें फिर टमाटर लें।
अजय फौजी ने कहा कि बाजार में टमाटर 160 रुपए किलो के भाव से बिक रहा है। यहां ग्राहक अब एक दो टमाटर खरीद रहे हैं। मोदी सरकार का क्या इरादा है जनता समझने में नाकाम है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

RRB NTPC परीक्षा के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, गोरखपुर-लखनऊ और वाराणसी रूट पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

रेलवे का बड़ा फैसला, परीक्षा अवधि में अनारक्षित विशेष ट्रेनों का संचालन; हजारों अभ्यर्थियों को…

25 minutes ago

UP Weather Update: नोएडा-वाराणसी समेत 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, लखनऊ में मौसम रहेगा साफ

पश्चिमी और पूर्वी यूपी में बदला मौसम, कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के…

31 minutes ago

पटना के मसौढ़ी में पुलिस टीम पर फायरिंग, SHO और ASI घायल; इलाके में हाई अलर्ट

अपहरण की सूचना पर पहुंची पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश के घायल…

36 minutes ago

मुहर्रम को लेकर गोरखनाथ पुलिस अलर्ट पीस मीटिंग कर पुलिस ने दिए कड़े निर्देश

अपील-परंपरागत तरीके से पूर्व की भांति इस बार भी मुहर्र मनाएंगे गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l मुहर्रम…

12 hours ago

प्रेस क्लब के मंच पर विकास और कानून व्यवस्था पर मंथन

डीएम दीपक मीणा बोले—गोरखपुर तेज़ी से बदल रहा, चुनौतियों के बीच विकास की नई रूपरेखा…

12 hours ago

कलश यात्रा में उमड़ी आस्था, श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का हुआ मंगलारंभ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्गीय सोनमती देवी की पावन स्मृति में जिले ग्राम रजहीनवा, पोस्ट-कुसम्हिया…

13 hours ago