शिवालयों में होगा भगवान शिव का जलाभिषेक

बोलबम के उदघोष से गूँज उठा सरयू घाट

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
श्रावण मास का पवित्र महीना शुरू होते ही भक्तगण अपने भगवान शिव की उपासना में लीन होकर श्रावण मास के सोमवार एवं शुक्रवार को सरयू की पवित्र जल धारा में स्नान कर कावड़ में जल भर कर शिवलयों में देवाधिदेव महादेव को जलाभिषेक करते हैं। रविवार को बरहज स्थित सरयू घाट हर हर महादेव व बोलबम के नारे पूरा वातावरण गूँज उठा।
बताते चलें कि रविवार की शाम शिवभक्तों की सरजू के तट पर कावड़ में जल भरने के लिए कांवरियों की भीड़ लगी हुई थी, शिवभक्त सरयू माँ की पवित्र जल में स्नान कर व कावड़ में जल भरकर शिव मंदिरों में जाने के बोलबम का उदघोष करते हुए निकल पड़े। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार सरयू नदी से जल भर के कांवरिया भगवान शिव की नगरी रुद्रपुर बाबा दूधेश्वर नाथ, एवं बाबा महेन्द्र नाथ व देवरिया के झारखंडी महादेव मंदिर, सहित अनेक शिवालयों पर जाकर भगवान शिव का जलाअभिषेक करते हैं। कांवरियों को किसी भी दिक्कत का सामना न करना पड़े इसके लिए नगरपालिका गौरा बरहज व प्रशासन के तरफ से चाकचौबंद व्यवस्था की गई हैं।रोशनी से सड़क व घाट जगमगा उठे हैं। स्वच्छता का विशेष ध्यान दिया गया है, ताकि शिव भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो सकें।
इस सम्बन्ध में पूछे जाने पर नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जयसवाल ने बताया कि सभी शिव भक्तों के लिए सरयू तट पर भरपूर व्यवस्था की गई है जिससे किसी शिव भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो सके, जिसमें स्थानीय प्रशासन ने भी भक्तों के सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किया हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

6 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

6 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago