वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पर मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय की अध्यक्षता में आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय ने मंडल कार्यालय के मुख्य द्वार पर वाराणसी मंडल पर कार्यरत सभी अधिकारीयों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई ।
“हम भारतवासी अपने देश की अहिंसा और सहनशीलता की परंपरा में दृढ़ विश्वास रखते है और निष्ठापूर्वक शपथ लेते है कि हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे। हम मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव और सूझबूझ कायम रखने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ ली।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक पाण्डेय ने कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए बताया की आतंकवाद एवं हिंसा के कारण जनता को हो रही तकलीफों तथा राष्ट्रीय हितों पर हो रहे प्रतिकूल प्रभावों के बारे में समाज को जागृत करने एवं राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया जाता है । आतंकवाद विरोधी दिवस युवाओं को आतंकवाद और हिंसा के रास्ते से दूर रहने की प्रेरणा भी देता है । शुक्रवार को पूर्वाह्न ग्यारह बजे मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय के साथ-साथ वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी समीर पॉल, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी आशुतोष शुक्ला, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर अलोक केशरवानी, मंडल कार्मिक अधिकारी विवेक मिश्रा, सहायक कार्मिक अधिकारी(गस्टेड) रमेश उपाध्याय ,सहायक कार्मिक अधिकारी(नान गस्टेड आनंद कुमार समेत मंडल कार्यालय पर कार्यरत अधिकारीयों एवं सभी कर्मचारियों ने मानव जीवन मूल्यों को नुकसान पहुँचाने वाली विघटनकारी शक्तियों से लड़ने,आतंकवाद और हिंसा का विरोध करने तथा समाज के सभी वर्गों के बीच शांति, सद्भाव और सूझबूझ कायम रखने की प्रतिज्ञा ली।
संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। मतदाताओं की सुविधा और मतदान प्रक्रिया को सुगम बनाने के उद्देश्य…
संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में रविवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 आठ परीक्षा केंद्रों…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 के पहले…
लेखक: संजय एम. तराणेकर, कवि, लेखक एवं समीक्षक, इंदौर (मध्य प्रदेश) शरद पूर्णिमा की रात…
भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर में सर्राफा दुकान में हुई चोरी…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। गौरीबाजार थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में वांछित…