बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के नानपारा तहसीलदार ने राजस्व टीम के साथ असवा मोहम्मदपुर गाँव पहुंचे। यहां गाँव निवासी ग्रामीण के विवाद का निपटारा किया। इसके बाद उन्होंने एएनएम सेंटर और साधन सहकारी समिति का निरीक्षण कर किसानों से खाद और दवाइयाँ मिलने की जानकारी प्राप्त की।
नानपारा तहसीलदार पीयूष श्रीवास्तव असवा मोहम्मदपुर गाँव में राजस्व निरीक्षक अरुण त्रिपाठी और चार लेखपालों की टीम के साथ पहुँचे । गाँव निवासी राम कुमार ने घर के सामने घूर लगाए जाने की शिकायत की थी। जिसका तहसीलदार ने टीम के साथ वार्ता की। विपक्षी से लिखित आदेश लेकर तीन दिन में घूर हटवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तीन दिन में कब्जा नहीं हटा तो मुकदमा दर्ज कराया जायेगा। इसके बाद तहसीलदार ने एएनएम सेंटर का निरीक्षण किया। साधन सहकारी समिति झाला में मौजूद किसानों से खाद मिलने की जानकारी ली। जिस पर किसानों ने इस समय खाद मिलने की बात कही। इस दौरान ग्राम प्रधान राज कुमार वर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…
तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…
ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…