अधीक्षक ने व्यपारियों के साथ बैठक कर दी जानकारी

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के कतर्नियाघाट में स्थित कस्टम कार्यलय पर कार्य पिछले कई वर्षों से बंद था जिसे अब अधीक्षक की तैनाती कर पुनः शुरू कर दिया गया है। जनपद के ज्यादातर क्षेत्र नेपाल सीमा से सटा हुआ है। ऐसे में भारत-नेपाल के वयापारी आयात-निर्यात का कार्य कर अपना व्यापार चलाते हैं।

तहसील मिहीपुरवा अन्तर्गत कतर्नियाघाट से भी नेपाल के लिए अंतरराष्ट्रीय मार्ग है। जहाँ पर वित्त मंत्रालय ( राजस्व विभाग ) द्वारा निर्यात के लिए एक कस्टम चौकी भी है। लेकिन पिछले कई वर्षों से कस्टम चौकी वीरान थी लेकिन अब इस रूट पर निर्यात को बढ़ावा देने को लेकर एक बार पुनः इस कस्टम चौकी पर अधीक्षक की तैनाती होने के साथ ही निर्यात का कार्य शुरू कर दिया गया है। कस्टम चौकी पर तैनात हुए अधीक्षक राजीव राय ने नेपाल व भारतीय क्षेत्र के स्थानीय व्यापारियों के साथ बैठक कर निर्यात से जुड़े तमाम जानकारियों को साझा किया। अधीक्षक ने कहा कि अब यहाँ से कस्टम कर निर्यात का कार्य शुरू हो चुका है। आयात इस रूट से बंद है लेकिन निर्यात होने वाला सामान नियमित रूप से निर्यात किया जा सकता है। लेकिन जिन सामान के निर्यात पर प्रतिबंध है उन्हें रोका जाएगा। वहीं कतर्नियाघाट से निर्यात शुरू होने पर दोनों देशों के व्यापारियों में खुशी की लहर है। इस मौके पर नेपाल के राजपुर मंडी के व्यापारी सानू शेख, अब्दुल वाहिद, अनीस व भारतीय क्षेत्र के व्यापारी कुलदीप सिंह, लक्की चन्द, अमन व ग्राम प्रधान इकरार अंसारी, पंचायत मित्र हरिमोहन, पंचायत सहायक सविता यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

10 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

11 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

11 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

11 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

11 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

12 hours ago