आवास में धांधली को लेकर जहानागंज ब्लॉक पर, ग्रामीणों ने किया हंगामा

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा) जहानागंज ब्लॉक के ग्राम सभा सोनापुर के ग्रामीणों ने ब्लॉक परिसर में पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया। भ्रष्ट अधिकारियों की वजह से आये दिन ब्लॉक जहानागंज चर्चा की सुर्खियों में रहता है, कही गौशाला में चारा की लूट,तो कही घटिया मटेरियल से नाके व रास्ता के निर्माण में लूट, कही मनरेगा में बिना काम हुए पैसा हड़पने का आरोप लगता रहता है। लेकिन आजमगढ़ जिले के जिम्मेदार अधिकारी हाथ पर हाथ रख बैठे हुये हैं। ग्रामीण लाख हंगामा कर विरोध करें, लेकिन ब्लॉक जहानागंज के वीडियो विकास शुक्ला द्वारा इन भ्रष्ट अधिकारियों की जाँच की वजह से सब काम सही हो जाता है। किन्तु बुधवार को इन भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ ब्लॉक परिसर में ग्रामसभा सोनापुर के ग्रामीणों ने, जमकर प्रदर्शन कर हंगामा किया, तथा ग्रामीणों ने शिकायती पत्र सहायक खंड विकास अधिकारी राजेश राम को सौंपा। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जहाँ गरीब पात्रों को आवास दिया जाना है, वही ब्लॉक जहानागंज में आवास के नाम पर अवैध वसूली का खेल खेला जा रहा है, पात्रो को ना देकर अपात्रो को पैसा लेकर आवास दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने ज्ञापन देते हुए बताया कि आवास योजना की जांच कर जांच अधिकारी ने पात्रों को लाभार्थी बनाया था, लेकिन ब्लॉक के कर्मचारियों की मिलीभगत से एक अलग जांच रिपोर्ट से अपात्रों को पात्र बना कर लाभार्थी बना दिया गया है। यह कार्य ब्लॉक के भ्रष्ट कर्मचारियों का है जो अपात्रों के मिलीभगत से सारा खेल हो रहा है जबकि झुग्गी झोपड़ियों मे रहने वाले पात्रों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा। हंगामा खड़ा होते देख क्षेत्र के जांच अधिकारी संजय यादव ने बताया कि, हमने सिर्फ पात्रों को ही लाभार्थी बनाया लेकिन पात्रों का आंकड़ा कहां से बढ़ गया है, मुझे नही मालूम है,और यह जांच का विषय है हमने इसके अलावा अपात्रों की कोई जांच रिपोर्ट अलग से नहीं सौंपी थी। इस दौरान ग्रामीणों ने ग्राम विकास अधिकारी श्रीराम के ऊपर अपात्रों से मिलीभगत कर फर्जी जांच रिपोर्ट सौंपने का आरोप भी लगाया है। ग्रामीणों का हंगामा प्रदर्शन देख ब्लॉक के जिम्मेदार भ्रष्ट ग्राम विकास अधिकारी और आवास बाबू कार्यालय छोड़ भागने में सफल रहे। हालांकि यह भी देखने को मिला कि ब्लॉक जहानागंज के वीडियो विकास शुक्ला भी मौके पर से नदारद दिखे। इस पर ग्रामीणों ने कहा कि विकास शुक्ला को हल्के में ना ले साहेब, शुक्ला जहानागंज एवं मेंहनगर दोनों ब्लाक के मालिक भी हैं, जिन्हें लग्जरी गाड़ियों के शौकीन भी हैं। इस दौरान के गोपाल सिंह अनीता देवी, शिवकुमार, राम दुलारे, राम लखन, छोटेलाल सहित दर्जनों की संख्या में ग्रामीण एकत्रित थे, जहाँ ग्रामीणों मे भारी आक्रोश देखने को मिला है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

9 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

9 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

9 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

9 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

9 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

10 hours ago