बाढ़ पीड़ितों में बांटी गई राहत सामग्री

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। इंडो नेपाल बार्डर से सटे लक्ष्मीपुर खुर्द गांव में बीते दिनों हुई मूसलधार बारिश से नदिया रौद्र रुप धारण कर खतरे के लाल निशान के उपर बह रही थी। इस दौरान कई गावों में बाढ़ का पानी घुस गया था। प्रभावित लोगों को दो वक्त की रोटी जुटाने में दुश्वारियां झेलनी पड़ रही थीं। पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के पहाड़ों पर बारिश हमने के साथ ही नारायणी गंडक नदी का जलस्तर भी कम हो चुका है सीमावर्ती क्षेत्र भौरहियां नाला, चंदन व झरही नदी खतरे के निशान से नीचे बह रही है। लक्ष्मीपुर खुर्द, तुरकहियां, बसंतपुर गांव के सड़क मार्ग से भी बाढ़ का पानी नीचे उतर गया है लेकिन कीचड़ से लोगों की दुश्वारियां आज भी बरकरार हैं ।वहीं प्रधान प्रतिदिन संवार अली ने बताया कि बाढ़ के पानी से सिवान में किसानों का फसल जलमग्न हो गई है।इसके वजह से फसल काफी नुकसान हुआ है । राजस्व विभाग द्वारा लक्ष्मीपुर खुर्द में करीब दो सौ पचास से अधिक पीड़ितों में राहत सामग्री (खाद्यान्न कीट) वितरित की गई। इस दौरान कानूनगो अवधेश सिंह, लेखपाल विशाल भारती, सचिव रामकिशोर वर्मा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सनवर अली, सुरेंद्र निगम, चौकी इंचार्ज महेंद्र कुमार, रोजगार सेवक पवन चौधरी, छोटेलाल, बबलू, रिजवान अली सहित तमाम लोग मौजूद रहें।

Karan Pandey

Recent Posts

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

7 hours ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

7 hours ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

7 hours ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

7 hours ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

7 hours ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

8 hours ago