महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। महराजगंज महोत्सव के चौथे दिन विभिन्न विद्यालयों के छात्र–छात्राओं और स्थानीय कलाकारों ने अपनी मोहक प्रस्तुतियों से महोत्सव को चार चांद लगाया। महोत्सव के चौथे दिन अंतर्विद्यालयी कार्यक्रमों की कड़ी में शांति बाल विद्या मंदिर के बच्चों ने जय देव, गणेशा से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके उपरांत पूर्व आर.एस. पब्लिक स्कूल, माध्यमिक विद्यालय जड़ार, राजकीय बालिका इंटर कालेज फरेंदा,महराजगंज, बजरंगी सिंह इंटर कालेज घुघली सहित विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने मनमोहक एकल और समूह प्रस्तुतियों से दर्शकों को अभिभूत किया। एकल प्रस्तुति में शिवांशी वर्मा, मयंक गुप्ता, अंशिका वर्मा, शकीना, प्रियांशु शर्मा, नीशू और आराधना ने अपनी प्रस्तुतियों से जमकर तालियां बटोरीं। अयांश वर्मा की बांसुरी को भी लोगों ने खूब सराहा। इसके बाद राजाराम भारती, प्रह्लाद साहनी और रामसमुझ साहनी ने बिरहा प्रस्तुत कर स्थानीय लोकगीत की छठा बिखेरी, तो मसौव्वर अली की कव्वाली की लोगों ने खूब सराहना की। सत्यप्रकाश और राज पांडेय ने भी अपने गीतों से लोगों को प्रभावित किया।
बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…
30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…
शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…
41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…
नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…