रतनपुरा/मऊ (राष्ट्र की परम्परा)
रविवार को 10 बजकर 10 मिनट पर अपने पूर्वजों के नाम अभियान के अन्तर्गत देश भर में स्वतंत्रता सेनानी /शहीद परिवारों तथा गणमान्य नागरिकों के द्वारा स्वतंत्रता सेनानी स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम के अंतर्गत महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामदास लोहार के पौत्र योगेंद्र शर्मा उर्फ मुन्ना शर्मा ने रतनपुरा स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित किया ,और समस्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया।
उल्लेखनीय है कि यह कार्यक्रम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों/ शहीदों को यथोचित सम्मान दिलाने तथा उनके उत्तराधिकारियों के अस्तित्व की रक्षा के लिए सेनानी /शहीद परिवारों की संयुक्त शक्ति को एक एक सूत्र में पिरोने के उद्देश्य से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संगठन द्वारा आयोजित किया गया है, यह कार्यक्रम पूरे देश में एक साथ चल रहा है।
सेनानी परिवार से जुड़े योगेंद्र शर्मा उर्फ मुन्ना शर्मा ने बताया कि उसके दादा रामदास लोहार महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों में प्रमुख थे, जिन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में प्रमुख भागीदारी देते हुए रतनपुरा से पकवाइनार तक रेल लाइन की पटरियों को उखाड़ने का कार्य किया था। इसके बाद अंग्रेजों ने उसे गिरफ्तार कर लिया, और उसे जेल में भेज दिया।
योगेंद्र शर्मा उर्फ मुन्ना शर्मा ने अपने दादा के स्वतंत्रता आंदोलन को स्मरण करते हुए उन्हें और पूरे सेनानियों को नमन किया। जिनकी बदौलत हम लोग खुली सांस में हवा ले रहे हैं।
इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…
79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…
भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…
हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…
पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…