वित्त मंत्री भारत सरकार के आगमन के संदर्भ में डीएम व पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों संग की बैठक

ड्यूटी में तैनात सभी कर्मचारी 03 घंटा पूर्व तैनाती स्थल पर पहुंचे— डीएम

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। वित्त मंत्री भारत सरकार, निर्मला सीतारमण के जनपद आगमन के संदर्भ में जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा द्वारा मजिस्ट्रेट/पुलिस अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल पर बैठक कर आवश्यक निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी ने ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारियों को निर्देश दिया निर्धारित कार्यक्रम से 03 घंटा पूर्व अधिकारी ड्यूटी स्थल पर पहुंच जाएं। उन्होंने नगर पालिका और पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित रूट को अतिक्रमण मुक्त रखें। उन्होंने मंच प्रभारी एसडीएम निचलौल को निर्देश दिया कि संबंधित विभागों से सुरक्षा संबंधी प्रमाण पत्र प्रदान किया। उन्होंने पांडाल में विभिन्न ब्लाकों में तैनात अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने–अपने ब्लॉक में व्यवस्था और साफ–सफाई सुनिश्चित करें। पार्किंग गाड़ियों के आगमन और रवानगी को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी सक्रिय और सतर्क रहें। जारी निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराएं।
पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने कहा कि पुलिस अधिकारी निर्धारित रूट को खाली रखें। निर्धारित सीमा के अंदर केवल अनुमति प्राप्त लोगों को ही जाने दें। सभी पुलिस अधिकारी ससमय ड्यूटी स्थल पर उपस्थित रहें और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखें।
इससे पूर्व अपर जिलाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित अधिकारियों को उनके ड्यूटी प्वाइंट और आवश्यक निर्देशों से अवगत कराया।
बैठक में एसबीआई के वरिष्ठ अधिकारी, सभी मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpshomnath

Recent Posts

मगहर कताई मिल को टेक्सटाइल पार्क बनाने की तैयारी तेज, 18 एकड़ अतिरिक्त जमीन की तलाश

स्थानीय किसानों से डीएम ने की वार्ता, जमीन की स्थिति और उपयुक्तता की रिपोर्ट मांगी…

31 minutes ago

राष्ट्रीय ध्वज और सपा के झंडे के साथ रामगोविंद चौधरी को अंतिम सलामी

नम आंखों से दी अंतिम विदाईगार्ड ऑफ ऑनर के बाद निकली अंतिम यात्रा, सरयू तट…

37 minutes ago

रोहिन नदी के कटान से तटबंध पर मंडराया खतरा, ग्रामीणों की बढ़ी धड़कन

आरआरसी सेंटर के पास तेज बहाव से लगातार कट रहा तटबंध, बारिश जारी रही तो…

41 minutes ago

नारायणी उफनाई, 350 परिवारों पर बाढ़ का खतरा,गंडक बैराज से 4.16 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से बढ़ी चिंता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। चार दिनों से लगातार हो रही अतिवृष्टि और गंडक बैराज से…

45 minutes ago

आंधी-बारिश का कहर,पेड़ और मकान गिरे,चार की मौत

निचलौल में युवक, फरेंदा में बुजुर्ग महिला और सदर में दंपती की गई जान, डीएम…

49 minutes ago

नदियों के तेवर तल्ख, खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा जलस्तर; कई इलाकों पर बाढ़ का दबाव

कुशीनगर में गंडक खतरे के मुहाने पर, बूढ़ी राप्ती समेत सात नदियां खतरे के निशान…

58 minutes ago