पराली जलाए जाने पर किसानों से होगी ढाई-ढाई हजार की वसूली

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में गुरुवार को चार स्थानों पर पराली जलाए जाने की सूचना सेटेलाइट के माध्यम से प्राप्त हुई। जिसमें तीन घटनाएं तहसील घनघटा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम झींगुर, तरयापार विकास खंड नाथनगर एवं बभनौली विकास खंड हैसर बाजार में व एक घटना मेहदावल क्षेत्र के अंतर्गत रामवापर विकासखंड साँथा में पाई गई। जिस पर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मौके पर लेखपाल एवं कृषि तकनिकी सहायक द्वारा निरीक्षण करने में पाया गया कि किसानों के द्वारा धान की कटाई करने के उपरांत पराली जलाई गई है।
जिसके क्रम में तहसील घनघटा द्वारा तीनों किसानों के विरुद्ध ₹2500 पर्यावरण क्षतिपूर्ति के रूप में वसूली अधिरोपित की गई है।
इसी प्रकार मेहदावल तहसील अंतर्गत के रामापुर ग्राम में एक ही स्थान पर 11 किसानों द्वारा पराली जलाए जाने की घटना की पुष्टि होने पर उन सभी के विरुद्ध रुपए 2500 पर्यावरण क्षतिपूर्ति अधिरोपित की गई है।
उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि क्षेत्र में सभी कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारी, राजस्व विभाग के लेखपाल एवं पुलिस विभाग के बीट कांस्टेबल नियमित रूप से निगरानी करें और पराली जलाई जाने की घटना को रोकें। कृषि विभाग के कर्मचारी ऐसे किसानों से संपर्क कर पराली प्रबंधन के साथ-साथ सुपरसीडर यंत्र के द्वारा गेहूं की बुआई किए जाने हेतु प्रेरित करें। इसके अतिरिक्त ग्राम सचिव व प्रधान पराली को क्षेत्र से संकलित कर गौशाला में पहुंचने का कार्य करें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

1 day ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

2 days ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

3 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

3 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

3 days ago