अपर जिला जज ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश महेंद्र कुमार सिंह ने जिला कारागार संत कबीर नगर का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अपर जिला जज द्वारा सभी बंदियों के बैरक में जाकर उनसे बातचीत की गई तथा बीमार बंदियों के स्वास्थ संबंधी हाल चाल लिए गए तथा अल्प वयस्क बंदियों के पठन पाठन हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। जिला कारागार में तैनात अध्यापकों से शिक्षण कार्य के संबंध में वार्ता की गई तथा शिक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा आने पर जिला प्राधिकरण को पत्राचार करने हेतु निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान अपर जिला जज ने जेल अधिकारियों को निर्देशित किया कि यदि कोई बंदी अपने मामले में पैरवी हेतु निःशुल्क अधिवक्ता अथवा अन्य किसी विधिक सहायता हेतु कोई प्रार्थना पत्र देता है तो उसका त्वरित निस्तारण कराया जाए। जिला कारागार के जेल पी0एल0वी पंकज गुप्ता एवं अमरजीत सिंह को निर्देशित किया कि प्रत्येक बंदीजनो से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उन्हें उनके अधिकारों के बारे मे बताए। पाकशाला में पक रहे पकवान का भी निरीक्षण किया गया तथा जेलर को साफ-सफाई एवं गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया। कारागार में कोई भी प्रतिबंधित सामग्री न आने पाए इसका विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान जिला कारागार के अधिकारी, कर्मचारीगण एवं जेल के पराविधिक स्वयं सेवक आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

2 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

3 hours ago

ताजमहल परिसर में बंदरों का हमला, 83 वर्षीय विदेशी पर्यटक समेत दो घायल

आगरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। ताजमहल घूमने पहुंचे पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर एक बार…

3 hours ago

PWD की ई-टेंडरिंग पर ठेकेदारों की आपत्ति, बोले- गलत शर्तों से प्रभावित हो रही निविदा प्रक्रिया

PWD की ई-टेंडरिंग व्यवस्था पर ठेकेदारों ने उठाए सवाल, जिम्मेदारी तय करने की मांग लखनऊ…

9 hours ago

प्रसव के बाद महिला की मौत, न्यू इंडिया हॉस्पिटल सील; पहले भी दो बार कार्रवाई का स्थानीय लोगों का दावा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा के सुजौली थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी निवासी करिश्मा की प्रसव…

9 hours ago

आयुर्वेद दिवस पर प्रभात फेरी, जड़ी-बूटियों के औषधीय गुणों से कराया परिचित

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) 50 बेड के आयुष अस्पताल चितबड़ागांव में बुधवार को 11वां…

10 hours ago