पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार ने विभागीय पोर्टल पर इसकी तस्वीरों को पोस्ट कर दी बधाई
छठ घाट के सौंदर्यीकरण का अनुकरणीय उदाहरण है बजहा के अमृत सरोवर पर बना छठ घाट- पंचायतीराज मंत्रालय
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिले के निचलौल ब्लाक स्थित बजहा उर्फ अहिरौली गांव में निर्मित अमृत सरोवर और उस पर स्थापित छठ घाट एक मिसाल बन गया है। पंचायत और मनरेगा योजना के तहत निर्मित इस सुंदर अमृत सरोवर को पंचायतीराज मंत्रालय भारत सरकार ने न केवल विभागीय पोर्टल पर स्थान दिया, बल्कि अपने ट्विटर हैंडल पर इसकी बधाई भी दी है। पंचायतीराज मंत्रालय द्वारा ग्राम पंचायत बजहा उर्फ अहिरौली में निर्मित अमृत सरोवर और उस पर स्थापित छठ घाट की तस्वीरों को अपने ट्विटर हैंडल पर साझा करते हुए लिखा कि छठ पूजा जैसे महापर्व की गरिमा तालाबों और सरोवरों की स्वच्छता से और भी बढ़ जाती है। बजहा उर्फ अहिरौली ग्राम पंचायत ने छठ घाट के सौन्दर्यीकरण से एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है और अन्य पंचायतों के लिए प्रेरणास्रोत बन गया है।
बजहा उर्फ अहिरौली का अमृत सरोवर, लगभग 15,000 स्क्वायर फीट में फैला है, जिसकी लागत लगभग 20 लाख रुपये है। इसमें से 15 लाख रुपये मनरेगा योजना से, जबकि 15वें वित्त आयोग से पांच लाख रुपये की धनराशि का उपयोग किया गया है। इस अमृत सरोवर के निर्माण में पथ प्रकाश, अत्याधुनिक रोशनी की व्यवस्था, विविधतापूर्ण पेंटिंग और आकर्षक डिजाइन से युक्त यह अमृत सरोवर जनपद में सबको आकर्षित कर रहा है। इसके छठ घाट को देखने के लिए भी जनपद के दूर–दराज के हिस्सों से लोग आ रहे हैं और रील आदि बना रहे हैं।
इस सरोवर की सफलता पर जिले के जिलाधिकारी अनुनय झा, मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, और जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा सहित खंड विकास अधिकारी शमा सिंह आदि ने ग्राम प्रधान अरविंद कुशवाहा और सचिव पिंटू रौनियार को बधाई दी है।
जिला पंचायतराज अधिकारी श्रेया मिश्रा ने इसे जिले के विकास का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए कहा कि बजहा उर्फ अहिरौली स्थित अमृत सरोवर को पंचायतीराज मंत्रालय के पोर्टल और ट्विटर हैंडल पर स्थान मिलना हमारे लिए गर्व का विषय है।
अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…
सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…
आगरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। ताजमहल घूमने पहुंचे पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर एक बार…
PWD की ई-टेंडरिंग व्यवस्था पर ठेकेदारों ने उठाए सवाल, जिम्मेदारी तय करने की मांग लखनऊ…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा के सुजौली थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी निवासी करिश्मा की प्रसव…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) 50 बेड के आयुष अस्पताल चितबड़ागांव में बुधवार को 11वां…