राष्ट्रीय स्वयंसेवक ने भाटपार रानी में निकाला पंथ संचलन

भाटपाररानी /देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सोमवार को नगर के मुख्य मार्गों पर सलेमपुर (देवनगर) जिले के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों के द्वारा पथ संचलन निकाला किया गया। इस दौरान लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया।

विजयदशमी उत्सव के उपलक्ष्य में यह संचलन निकाला गया। लगभग तीन हजार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने पथ संचलन में सहभागिता की। स्वयंसेवकों ने नगर के निर्मल मैरिज हाल से पथ संचलन शुरू किया। जो मालवीय रोड, रतसिया कोठी मोड़, शिव मंदिर मार्ग, स्टेशन रोड, मस्जिद रोड होता हुआ निर्मल मैरिज हाल पहुंचकर समाप्त हुआ। पथ संचलन में स्वयंसेवक घोष की ताल पर कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे। पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवकों को देखकर पथ संचलन देखने के लिए सड़क के दोनों तरफ जनता खड़ी रही। नगर वासियों द्वारा पथ संचलन पर जगह – जगह पुष्पों की वर्षा की तथा स्वयंसेवकों का स्वागत किया गया।


बौद्धिक देते हुए गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रचारक सुभाष जी ने कहा कि सदैव विजिगीषु के भाव से भारत की आत्मा ओतप्रोत है। विजय के मूल में शक्ति है, संगठन में शक्ति है, शक्ति एकात्म होने में है। शास्त्र के साथ शस्त्र भी आवश्यक है। हमारे अंदर शौर्य है, साहब है, धैर्य है, शक्ति है। परन्तु जबतक हम संगठित नहीं है तब तक यह हमारी शक्तियां प्रभावी नहीं हो सकती। आत्मशुद्धि के साथ भारत की भलाई के लिए राष्ट्र के लिए समर्पण हमारा लक्ष्य है। आज पूरा विश्व हिन्दुत्व की राह पर है, क्योंकि विश्व कल्याण के एक मात्र आधार हिन्दुत्व ही है। इस दौरान प्रमुख रूप से जिला संघचालक यशवंत, जिला प्रचारक अखिलेश्वर, रामसमुझ, जिला कार्यवाह वेद प्रकाश दूबे, जिला पर्यावरण संयोजक डॉ.अरविंद पांडेय, दिलावर सिंह, खंड कार्यवाह रमाकांत, रामेश्वर पांडेय, विनोद गुप्ता, गिरिजेश सिंह, विनोद तिवारी, उपेन्द्र तिवारी, हरिओम मिश्रा, आशुतोष, डा.राजेश आदि मौजूद रहे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

नदियाँ और उनका रौद्र रूप

नदियाँ अपना रौद्र रूप धरती हैं, तो सिर्फ़ घर नहीं बहते- बह जाते हैं सपने…

8 hours ago

सागर की जहरीली शराब त्रासदी : मौत के जाम के पीछे कौन?

हर बार मौत, हर बार जांच और फिर वही जहरीली शराब—कब टूटेगा माफिया का नेटवर्क?…

9 hours ago

कार्रवाई नहीं हुई तो थाने के गेट पर सपरिवार आत्मदाह की चेतावनी

पुलिस अधिकारियों पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप, आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न…

9 hours ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में बीपीएड-एमएड में प्रवेश का मौका, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए…

9 hours ago

शिक्षक दिवस पर पांच हजार से अधिक शिक्षकों को मिला डिजिटल प्रमाण पत्र

शिक्षा, साहित्य, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जुड़ी पांच नई पहलों का शुभारंभ पटना…

11 hours ago

घुघली मोड़ पर बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, युवक गंभीर

शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में…

11 hours ago