बृजलाल खाबरी के नेतृत्व में कांग्रेस होगी मजबूत- डॉ धर्मेन्द्र


बृजलाल खाबरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कांग्रेसियों ने दी बधाई

सलेमपुर, देवरिया । कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक कार्यालय पर हुई जिसमें शीर्ष नेतृत्व द्वारा पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी को प्रदेश अध्यक्ष,नकुल दूबे, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, फरेंदा के विधायक वीरेंद्र चौधरी, योगेश दीक्षित, अजय राय व अनिल यादव को प्रांतीय अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी । बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला सचिव डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि बृजलाल खाबरी के नेतृत्व में प्रदेश में कांग्रेस पुनः अपने को स्थापित करने का कार्य करेगी । यह नियुक्ति कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने का काम करते हुए कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा प्रदान करेगी । अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष मार्कण्डेय मिश्र ने कहा कि पूरे प्रदेश में प्रांतीय अध्यक्ष की नियुक्ति होने से हर कार्यकर्ता को अपनी बात कहने में आसानी होगी ।पूर्वांचल में विधायक वीरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता जनसमस्याओं को लेकर जोरदार संघर्ष करेगा । पीसीसी सदस्य भगीरथी प्रसाद ने कहा कि कार्यकर्ता अपने नए अध्यक्ष के साथ संगठित होकर देश व प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने का कार्य करेंगे । जिला उपाध्यक्ष दीनदयाल प्रसाद ने कहा कि जो दलित समाज कांग्रेस से दूरी बना लिया था वह अब कांग्रेस के साथ जुड़ने का काम तेजी से करेगा ।
बैठक को जिला महासचिव चंद्रमोहन पांडेय,रामविलास तिवारी, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गोविंद मिश्र, सत्यम पांडेय, अभिनीत उपाध्याय, अखिलेश मिश्र, वशिष्ठ मोदनवाल, संजय गुप्ता ,बदरे आलम, दिनेश गुप्ता,राजेश यादव, खुर्शेद अहमद, उमेश तिवारी, चुन्नू श्रीवास्तव, प्रेमलाल भारती, सुरेंद्र यादव ,शीत कुमार मिश्र, परमानन्द प्रसाद, रजनीश प्रसाद, सैयद फिरोज अहमद आदि प्रमुख रूप शामिल थे ।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

नदियाँ और उनका रौद्र रूप

नदियाँ अपना रौद्र रूप धरती हैं, तो सिर्फ़ घर नहीं बहते- बह जाते हैं सपने…

8 hours ago

सागर की जहरीली शराब त्रासदी : मौत के जाम के पीछे कौन?

हर बार मौत, हर बार जांच और फिर वही जहरीली शराब—कब टूटेगा माफिया का नेटवर्क?…

8 hours ago

कार्रवाई नहीं हुई तो थाने के गेट पर सपरिवार आत्मदाह की चेतावनी

पुलिस अधिकारियों पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप, आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न…

8 hours ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में बीपीएड-एमएड में प्रवेश का मौका, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए…

8 hours ago

शिक्षक दिवस पर पांच हजार से अधिक शिक्षकों को मिला डिजिटल प्रमाण पत्र

शिक्षा, साहित्य, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जुड़ी पांच नई पहलों का शुभारंभ पटना…

10 hours ago

घुघली मोड़ पर बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, युवक गंभीर

शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में…

10 hours ago