गढ़िया रंगीन/शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा) बुधवार के रक्षाबंधन त्योहार के उपलक्ष में सुनीता देवी आदर्श इंटर कॉलेज गढ़िया रंगीन के प्रांगण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा, रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन सोहनलाल की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता व्यवस्था प्रमुख प्रदीप रहे, जिन्होंने रक्षाबंधन के उत्सव के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विद्यालय की बहनों भाइयों द्वारा संघ के कार्यकर्ताओं के साथ ध्वज पर राखी बांधी तथा कार्यकर्ताओं की लंबी उम्र की कामना की, और देश सेवा को कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ाने की कामना की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहखन्ड कार्यवाह ज्योति प्रसाद, मंडल कार्यवाहक अगर पाल, राजेश, आलोक गुर्जर, प्रधानाचार्य निर्वाण सिंह, प्रबंधक बलवीर सिंह व छात्रों में विकास, विपिन, सुजीत, रजत, शिवांगी, शिल्पी, अनीता, रुचि आदि मौजूद रहे।
आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…
दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…
यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…
गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…
अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…
सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…