“प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना” का शुभारम्भ 17 सितम्बर को

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।  उपायुक्त उद्योग ने बताया है कि है कि उ०प्र० सरकार की तर्ज पर केन्द्र सरकार द्वारा भी “प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना” का शुभारम्भ 17 सितम्बर 2023 को किया जाना प्रस्तावित है। ऐसे सभी नागरिक जो देवरिया जनपद के निवासी एवं परम्परागत शिल्पकार व्यवसाय से जुडे हो। इच्छुक आवेदक अपना आनलाईन आवेदन पी०एम० विश्वकर्मा पोर्टल पर सहज जनसेवा केन्द्र के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसमे कुल 18 परम्परागत ट्रेडों जैसे कारपेन्टर, नाव बनाने वाले अस्त्र बनाने वाले, लोहार, ताला बनाने वाले, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता, सुनार, कुम्हार, मूर्तिकार, मोची, राजमिस्त्री, टोकरी बुनकर, चटाई, झाडू बनाने वाले, पारम्परिक गुड़िया और खिलौना बनाने वाले, माला बनाने वाले, नाई, धोबी, दर्जी, एवं मछली पकड़ने का जाल बनाने वालों को शामिल किया गया है।
प्रशिक्षण दिये जाने से पूर्व इसमे प्राप्त आवेदनों का तीन चरणो में ग्राम पंचायत, जिला कार्यान्वयन समिति एवं स्क्रीनिंग समिति द्वारा सत्यापन किया जाना है।आवेदकों को मिलने वाले लाभ के विवरण में उन्होंने बताया है कि 05 दिवसीय प्रशिक्षण, 500 रू0 प्रतिदिन का स्टायपेन्ड कौशल प्रशिक्षण में,15 हजार रूपये का ई-वाउचर टूलकिट क्रय करने हेतु, पीएम विश्वकर्मा प्रमाण पत्र और पहचान पत्र, इच्छुक लाभार्थी एक लाख रू0 तक का ऋण प्रथम बार में 5 प्रतिशत सामान्य ब्याज के दर से बैंक से ले सकता है जिसकी रिपेमेन्ट समय सीमा 18 माह होगी, दूसरी बार में दो लाख तक का ऋण जिसकी समय सीमा 30 माह होगी ।
आवेदन हेतु आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, कारीगर से सम्बन्धित दस्तावेज, मोबाईल नं0, बैंक खाते का विवरण, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, पैन कार्ड आवश्यक दस्तावेज हेतु अनिवार्य है।

Editor CP pandey

Recent Posts

ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन का मिजाज, जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…

3 hours ago

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

3 hours ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

4 hours ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

4 hours ago

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

7 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

7 hours ago