कुष्ट रोग के प्रति लोगो को जागरूक करने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
भागलपुर ब्लाक क्षेत्र में कुष्ठ रोगियों की पहचान कर उपचार कराने और उसकी भ्रांतियों को दूर कर ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भागलपुर सभागार में, प्रभारी चिकित्साधिकारी डाक्टर श्याम कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रशिक्षण कार्यक्रम में आयोजित किया गया, जिसमे आशाओं और स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अस्पताल के नान मेडिकल असिस्टेंट अरविंद कुशवाहा ने कहा कि कुष्ठ रोग दवा से ठीक होने वाली बीमारी है। कुष्ठ रोगियों के मन से संकोच और झिझक के कारण वह समय से अस्पताल नहीं पहुंच पाते हैं, इसलिए उनको अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कुष्ठ रोगी की पहचान कर समय से अस्पताल पहुंचाने से कुष्ठ रोग पर नियंत्रण पाया जा सकता है।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डाक्टर श्याम कुमार सिंह ने कहा कि कुष्ठ रोगियों की पहचान कर अस्पताल पहुंचाने के लिए 26 टीमें बनाई गई हैं,और इनकी मानीटरिंग के लिए 3 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। अपने आस-पास के कुष्ठ रोगी की पहचान होने पर तत्काल स्वास्थ्य कर्मियों से संपर्क करें। प्रशिक्षण के दौरान करुणेश तिवारी अपर शोध अधिकारी, जितेंद्र मिश्रा स्वास्थ्य निरीक्षक, आबिद अलि बीसीपीएम, आनंद गुप्ता बीएमसी यूनिसेफ, रामकेश यादव बीपीएम और आशा कार्यकत्री उपस्थित रहें।

rkpshomnath

Recent Posts

ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन का मिजाज, जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…

3 hours ago

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

3 hours ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

3 hours ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

3 hours ago

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

6 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

6 hours ago