कांस्टेबल ने रास्ते में मिले रुपये व पर्स को लौटाया , लोगों ने किया तारीफ

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। चौक थाना क्षेत्र स्थित सोनाड़ी पर सिपाही अभय कुमार सिंह ने क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान रास्ते में गिरे पड़े पर्स को उठाया और देखा कि पर्स में दस हजार दो सौ पच्चास रुपये और जरूरी कागजात रखे हुए थे। मौजूदा कागजात के आधार पर पीड़ित को सूचनार्थ किया तथा यह जानकारी अपने सम्बंधित अधिकारी को दिए। पीड़ित को थाने में बुलाया गया और उसका समान उसे दे दिया गया।
प्राप्त जानकारी अनुसार महराजगंज में पुलिस विभाग में कार्यरत कांस्टेबल अभय कुमार सिंह एक बार फिर सुर्खियों में आ गए। यह कांस्टेबल अपने दैनिक जीवन-शैली में मधुर,
कुशल नेतृत्व के कारण लोगों के दिलों में जगह बना चुके हैं। इसके पहले कोतवाली थाना क्षेत्र में तैनात रहे सिंह ने आपसी विवाद को ग्राम पंचायत स्तर पर पहुंच कर मौके पर ही समाप्त कर देते थे। कम समय में सर्वाधिक लोकप्रियता हासिल कर लिए थे। यहीं कारण है कि वर्तमान में चौक थाना क्षेत्र में तैनात कांस्टेबल अभय कुमार सिंह अपने इमानदारी का परिचय देते हुए एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। सिंह सुबह सोनाड़ी मंदिर की तरफ जा रहे थे, रास्ते में सड़क पर उन्हें एक पर्स मिला। पर्स में आधारकार्ड, एटीएम, पैनकार्ड और 10 हजार 250 रुपये थे। कांस्टेबल ने थाने पर आकर जब पता किया तो वह पर्स कोतवाली सदर के सिसवा बाबू निवासी सुनील कुमार का निकला। पूछताछ के बाद पीड़ित को उनका पर्स व पैसा लौटा दिया गया। इस कारनामे से पुलिस विभाग का मान बढ़ा तथा इस कार्य का चर्चा तेजी से होने पर
लोगों ने तारीफ का पुलिंदा बांध दिया।
इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष चौक रामचरन सरोज ने बताया कि थाने पर तैनात कांस्टेबल अभय कुमार सिंह सुबह सोनाड़ी मंदिर की तरफ जा रहे थे, रास्ते में सड़क पर उन्हें एक पर्स मिला। पर्स में आधारकार्ड एटीएम, पैनकार्ड और 10 हजार 250 रुपये थे। कांस्टेबल ने थाने पर आकर जब पता किया तो वह पर्स कोतवाली सदर के सिसवा बाबू निवासी सुनील कुमार का निकला। पूछ-ताछ के बाद पीड़ित को उनका पर्स व पैसा लौटा दिया गया।

Karan Pandey

Recent Posts

जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में देवरिया ग्रामीण का दबदबा

बालिका अंडर-19, अंडर-17 और अंडर-14 में हासिल किया प्रथम स्थान भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भरोसा…

20 minutes ago

गौ सेवा के साथ युवाओं ने दिया सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की ओर से…

27 minutes ago

1 नवंबर को मेगा विधिक सेवा शिविर, पात्र लाभार्थियों को मिलेगा योजनाओं का लाभ

विभागीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए लगाए जाएंगे स्टॉल, लाभार्थियों का किया जा रहा चिन्हांकन…

33 minutes ago

बीबीएयू में ईईजी कार्यशाला, विशेषज्ञों ने समझाए दिमागी संकेतों के राज

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में मस्तिष्क की विद्युत गतिविधियों और…

40 minutes ago

पुलिस में भर्ती होने का सपना रह गया अधूरा, दौड़ते-दौड़ते 23 वर्षीय युवक ने तोड़ा दम

सांकेतिक फोटो पुलिस भर्ती की दौड़ में 23 वर्षीय अभ्यर्थी की मौत, 9 चक्कर बाद…

1 hour ago

4 साल की शादी, 3 साल की बेटी और फिर पति की रहस्यमयी मौत… पत्नी पर हत्या का शक, प्रेमी भी जांच के घेरे में

Ai निर्मित मेरठ/लोहियानगर (राष्ट्र की परम्परा)। मेरठ के लोहियानगर क्षेत्र से एक 30 वर्षीय राजमिस्त्री…

2 hours ago