भागलपुर की रामलीला का शुभारंभ मंगलवार 11 से

भागलपुर/ देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
वर्षों की भांति इस वर्ष भी भागलपुर की रामलीला का शुभारंभ 11/10/22 मंगलवार को होगा।
आपको बताते चलें कि यह रामलीला वर्ष 1950 ई ० से अब तक सुचारू रूप से चलता आया है । इस रामलीला का स्थानीय कलाकारों द्वारा मंचन किया जाता है। इस रामलीला में सभी समुदाय के लोग बढ़ चढ़कर महापुरुषों के किरदार निभाते हैं। रामलीला का मंचन पंचायत भवन भागलपुर सब्जी मंडी में किया जाता है । यहां की रामलीला क्षेत्र में मानी जानी रामलीला होती है। जिसमें विशेष महापुरुषों की मार्गदर्शन का मंचन राजेंद्र मौर्य , जयचंद यादव ,गणेश सिंह, विशंभर जयसवाल, हरचंद सिंह, शंभू नाथ जायसवाल, गोरख प्रसाद जयसवाल, दीना जयसवाल ,अहमद अली , गजेंद्र मौर्य तथा रामलीला समिति के पदाधिकारी गण के द्वारा मंचन व संचालन किया जाता है। इस रामलीला को संचालित करने में समिति के अध्यक्ष दशरथ साहनी, उपाध्यक्ष जयचंद यादव, महामंत्री शंभू नाथ जायसवाल ,मंत्री हरिश्चंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष विशंभर जायसवाल, डायरेक्टर गणेश सिंह, प्रबंधक ओम प्रकाश पाण्डेय ,संरक्षक बृज भूषण यादव, सतीश चंद जयसवाल, रोशन यादव, वासुदेव मणि त्रिपाठी , अमरीश यादव इत्यादि द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाया जाता है।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

1 day ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

1 day ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago