मुंगरा बादशाहपुर का ऐतिहासिक भरत मिलाप 10 और 11 अक्टूबर को

मुंगरा बादशाहपुर /जौनपुर (राष्ट्र की परम्परा)
नगर में होने वाले भरत मिलाप का शुभारंभ बल्ली पूजन से हुआ। शंकर दल, हनुमान दल, भरत दल व गणेश दल भरत मिलाप रोशनी कमेटी का बल्ली पूजन किया गया। कमेटी के अध्यक्षों में क्रमशः ओंकार नाथ गुप्ता, राजीव केसरी, अनिल कुमार काका व गणेश गुप्ता ने विधि विधान से मंत्रोच्चारण के साथ नारियल फोड़कर बल्ली पूजन को संपन्न कराया। शंकर दल के संरक्षक आलोक कुमार गुप्ता पिंटू ने बताया कि मुंगरा बादशाहपुर का ऐतिहासिक भरत मिलाप 10 और 11 अक्टूबर को होना सुनिश्चित किया गया है। जिसमें 10 अक्टूबर को चौकी प्रदर्शन तथा इस 12 अक्टूबर को लाइव प्रदर्शन होगा। जिसमें कुल डेढ़ दर्जन चौकिया निकाली जाएंगी। और कुल आठ दल अपने गेटो का प्रदर्शन करेंगे। साथ ही इस बार सब्जी मंडी में इस बार डिजिटल लाइट एंड साउंड के साथ राम लीला का प्रदर्शन किया जाएगा। जो तीन दिवसीय चलेगा। उसी मंच पर 10 अक्टूबर को श्री राम, लक्ष्मण, भरत व शत्रुघ्न का अद्भुत भरत मिलाप संपन्न होगा। इस अवसर पर राजीव गुप्ता गणेश गुप्ता दिनेश कुमार उमाशंकर गुप्ता, सभासद आलोक कुमार गुप्ता , गुरु प्रसाद जायसवाल, राजेश श्रीवास्तव प्रमोद गुप्ता दुर्गेश कुमार नीरज मोदनवाल सूर्य लाल जायसवाल, राज पटेल, राजकुमार जायसवाल काजू, विनय कुमार सिंह, श्यामसुंदर दुबे, अजय गुप्ता,प्रभात शुक्ला, रामकुमार, विनोद साहू, व
डॉ इलियास आदि लोग मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

14 minutes ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

19 minutes ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago