एलईडी प्रचार वाहन संग ‘स्कूल चलो अभियान’ की रैली, नामांकन बढ़ाने को जनजागरण तेज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर से जिलाधिकारी आलोक कुमार ने एलईडी प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने आह्वान किया कि 06 से 14 वर्ष का कोई भी बच्चा नामांकन से वंचित न रहे। छूटे हुए बच्चों को सर्वे के माध्यम से चिन्हित कर उनका नामांकन सुनिश्चित करते हुए संघनित पाठ्यक्रम से आयु आधारित शिक्षा दी जाए।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों को ग्राम पंचायत एवं अन्य मदों से सुसज्जित किया जा रहा है। कई विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे बच्चों को आधुनिक व संस्कारित शिक्षा मिल रही है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि विद्यालयों में इंटरनेट सुविधा के लिए धनराशि उपलब्ध कराकर व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। एलईडी प्रचार वाहन के माध्यम से लघु फिल्में व संदेश प्रसारित कर अधिक से अधिक बच्चों के नामांकन हेतु जागरूकता फैलाई जाएगी।
इसी क्रम में शैक्षिक सत्र 2026-27 के आगाज पर खलीलाबाद में स्कूल चलो अभियान की रैली को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित सिंह एवं खंड शिक्षा अधिकारी जनार्दन यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, कंपोजिट विद्यालय खलीलाबाद सहित आसपास के विद्यालयों के बच्चों ने तख्तियां लेकर जनजागरूकता का संदेश दिया।
रैली का उद्देश्य शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना रहा। रैली की समाप्ति जूनियर हाई स्कूल खलीलाबाद परिसर में हुई, जहां बच्चों का स्वागत कर मिठाई वितरित की गई तथा निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण भी किया गया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि साक्षरता दर को शत-प्रतिशत तक पहुंचाना लक्ष्य है और इसके लिए सभी का सहयोग जरूरी है। खंड शिक्षा अधिकारी ने अभिभावकों व शिक्षकों से अपील की कि नामांकन बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएं, ताकि विद्यालयों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का केंद्र बनाया जा सके।
उन्होंने बताया कि जनपद में मुख्यमंत्री विद्यालय योजना के अंतर्गत एकीकृत परिसर विकसित किया जा रहा है, साथ ही कस्तूरबा गांधी विद्यालयों के उच्चीकरण पर भी कार्य चल रहा है। बालिका शिक्षा को विशेष प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।
जनपद स्तर के साथ-साथ विकास खंड स्तर पर भी रैलियां निकालकर बच्चों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित की गईं। कार्यक्रम का संचालन इंद्रेश पांडेय ने किया। इस अवसर पर विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: स्वास्थ्य, मेट्रो और आरक्षण व्यवस्था में बड़ा बदलाव

यूपी में स्वास्थ्य क्रांति: लोहिया संस्थान बनेगा 1010 बेड का सुपर स्पेशलिटी सेंटर प्रयागराज SRN…

3 hours ago

तेल संकट, कमजोर रुपया और डगमगाते बाजार: क्या नई आर्थिक आंधी की आहट है?

वैश्विक तनाव, कच्चे तेल और शेयर बाजारों में उथल-पुथल: निवेशकों की बढ़ती धड़कनों के बीच…

24 hours ago

डिजिटल शिक्षा युग में चुनौती और समाधान: सीबीएसई की पारदर्शी मूल्यांकन प्रणाली पर व्यापक विश्लेषण

पेपर लीक और परीक्षा माफिया के दौर में सीबीएसई की नई व्यवस्था क्यों बनी छात्रों…

1 day ago

पुराने राजस्व मामलों के त्वरित निस्तारण पर जिलाधिकारी सख्त, रुद्रपुर सम्पूर्ण समाधान दिवस में 61 शिकायतें पहुंची

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)तहसील रुद्रपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी और…

2 days ago

वृद्धाश्रम गड़वार में डीएलएसए सचिव का औचक निरीक्षण, वृद्धजनों की समस्याएं सुनीं

बलिया(राष्ट्र की परम्परा ) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव चन्द्र प्रकाश तिवारी ने शनिवार…

2 days ago

बैरिया तहसील में गूंजा जनता का दर्द, डीएम-एसपी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

90 शिकायतों में 8 का मौके पर निस्तारण, मिड डे मील में केवल खिचड़ी परोसने…

2 days ago