गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया की तिथियों में विस्तार कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. कुलदीप सिंह द्वारा जारी सूचना के अनुसार विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों (परंपरागत व व्यावसायिक) के समस्त छात्रों को राहत देते हुए यह निर्णय लिया गया है।
जारी सूचना के मुताबिक छात्र-छात्राएं अब ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से परीक्षा शुल्क के साथ आवेदन 2 अप्रैल 2026 तक जमा कर सकेंगे। वहीं विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 3 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। इसके अलावा बैंक चालान (बिना विलंब शुल्क) के माध्यम से आवेदन की अंतिम तिथि भी 2 अप्रैल 2026 तक तय की गई है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संबंधित महाविद्यालयों एवं विद्यार्थियों को निर्देशित किया है कि निर्धारित तिथियों के भीतर परीक्षा फॉर्म भरना सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी छात्र को परीक्षा से वंचित न होना पड़े।
दुर्गा पूजा पंडाल में मां दुर्गा के साथ शिव-पार्वती और राधा-कृष्ण के होंगे दर्शन महराजगंज…
फोटो goo बाराबंकी में चलती CNG कार बनी आग का गोला, चालक की जिंदा जलकर…
सी श्रेणी के फीडबैक वाले मामलों पर विशेष ध्यान देकर ए श्रेणी में लाने के…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और फरियादियों को राहत दिलाने के उद्देश्य…
बरियारपुर की साइबर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई कर कराई धनराशि वापस देवरिया (राष्ट्र की…
भलुअनी साइबर पुलिस टीम की कार्रवाई, पीड़ित ने पुलिस के प्रति जताया आभार देवरिया (राष्ट्र…