रेलवे सुरक्षा बल छपरा ने चोरी की मोबाइल के साथ युवक को किया गिरफ्तार

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा) रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़, यात्रियों की सुविधा हेतु रेल आरक्षित टिकटों के अवैध कारोबार की रोकथाम सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है।
इसी क्रम में 11 अगस्त 2023 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट छपरा प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह, उप निरीक्षक प्रमोद कुमार, सीआईबी/छपरा उप निरीक्षक संजय कुमार राय एवं राजकीय पुलीस/छपरा थानाप्रभारी राजेश कुमार सिंह, LCT 203 गुड़िया सिंह द्वारा ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत रेलवे स्टेशन छपरा जंक्शन पर निगरानी व चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म नंबर 01 के पश्चिमी छोर पर, मालगोदाम के पास एक संदिग्ध प्रेम कुमार पासवान ,पिता स्व. योगेंद्र माझी, उम्र 21 वर्ष, ग्राम- मलकऊली, थाना- सलेमपुर, जिला- देवरिया को 03 चोरी हुए मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पता चला की रेलवे स्टेशन पर यात्री गाड़ियों में चढ़ते व उतरते व रात्रि के समय भीड़भाड़ का फायदा उठाकर रेलयात्रियों के कीमती सामानों, गहने, मोबाइल, पैसे आदि चोरी कर लेता था । पकड़े गए अभियुक्त के पास से बरामद मोबाइलों को ऑन करने पर उसपर आये कॉल के आधार पर ज्ञात हुआ कि बरामद 01 वीवो मोबाइल को उसके द्वारा 11 अगस्त 2023 की रात्रि में गाडी संख्या 15269 जनसाधारण एक्सप्रेस के यात्री इंद्रजीत कुमार मंडल पिता -रामसुंदर मंडल, ग्राम- डगहि, थाना- आंध्रामठ, जिला- मधुबनी से चुराया गया था। पकड़े गए अभियुक्त प्रेम कुमार पासवान को राजकीय रेल थाना छपरा कांड संख्या- 182/23,एवं धारा 414 के तहत छपरा को सुपूर्त किया गया ।

Editor CP pandey

Recent Posts

टमाटर से ब्रोकली तक खेती पर सरकारी मदद, जानिए कौन किसान कर सकता है आवेदन

गेहूं-धान के साथ सब्जी की खेती पर जोर, यूपी के किसानों को मिल सकता है…

5 hours ago

जलती चिता पर मांस पकाने के आरोप से मचा हंगामा, एक युवक हिरासत में; दो फरार

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूवायां थाना क्षेत्र के नथ्यापुर गांव में रविवार को अंतिम संस्कार…

6 hours ago

बाढ़ के बीच बदला शिक्षकों के ट्रांसफर का शेड्यूल, जानें नई तारीखें

बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर आवेदन की तारीख बदली, 4 अक्टूबर से भर सकेंगे फॉर्म…

6 hours ago

देवभूमि में आसमान से सफर की तैयारी, 51 रोपवे परियोजनाओं से बदलेगा पहाड़ों का परिवहन

उत्तराखंड बनेगा रोपवे हब, 160 किमी के 51 प्रोजेक्ट पर तेज हुआ काम देहरादून (राष्ट्र…

6 hours ago

वाराणसी में ATS का बड़ा ऑपरेशन, 30 लाख के इनामी TPC कमांडर बृजेश गंझू की मौत

https://twitter.com/ANI/status/2101582385468895527?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2101582385468895527%7Ctwgr%5Ea036b71a0b25bab54e2c08e57c3608954dceed97%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-30978208441138787552.ampproject.net%2F2608131752000%2Fframe.html वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रविवार तड़के उत्तर प्रदेश एटीएस…

6 hours ago

मरीन ड्राइव से हाजी अली जा रही BMW बनी हादसे का शिकार, तीन ने गंवाई जान

नशे में ड्राइविंग या तेज रफ्तार बनी वजह? पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का…

6 hours ago