एसएसबी कार्मिको ने ग्रामीणों के साथ आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया

मेरी माटी मेरा देश,थीम के तहत शपथ ग्रहण लिया गया

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) 59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नानपारा के अधीनस्थ सीमा समवाय मुर्तिहा के कार्यक्षेत्र में ग्राम मुर्तिहा, पटाव और सलारपुर में आजादी का अमृत महोत्सव के समापन पर “मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का आयोजन में कमान्डेंट 59वीं वाहिनी के शक्ति सिंह ठाकुर के तत्वाधान में किया गया। आयोजन के दौरान ग्राम प्रधान प्रसाद गौतम के साथ स्थानीय जनता व सीमा चौकी मुर्तिहा तथा सलारपुर के जवान मौजूद रहे । आजादी का अमृत महोत्सव को यादगार बनाने के लिए “मेरी माटी मेरा देश” थीम के तहत शपथ ग्रहण समारोह को सार्थक बनाते हुए समवाय कमान्डर समस्त अधीनस्थ अधिकारी, बल कार्मिको एवं ग्रामीणों के द्वारा अपने हाथ समीपस्थ गावों की मिट्टी लेकर 59वी सहायक कमान्डेंट श्री रमेश चन्द्र द्वारा पंच प्राण की शपथ दिलाई गई, जिसमे विकसित भारत के निर्माण देश की एकजुटता व अखंडता तथा देश के गौरव के लिए प्राण देने वाले वीरों को शत शत नमन किया गया ।
शपथ ग्रहण करने के पश्चात हाथ में ली गयी मिट्टी को मिट्टी के कलश में डाला गया जो कि राजधानी नई दिल्ली तक भेजने हेतु व्लाक मिहिपुरवा में पहुचाई जाएगी ।इस कार्यक्रम के दौरान रमेश चन्द्र सहायक कमांडेन्ट निरीक्षक सामान्य सुग्रीव प्रसाद एवं ग्राम पंचायत मुर्तिहा के ग्राम प्रधान प्रसाद गौतम तथा 59वीं वाहिनी के अन्य बलकर्मी व गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे ।

Editor CP pandey

Recent Posts

पर्व केवल परंपरा निभाने का अवसर नहीं, बल्कि स्वयं को नए सिरे से समझने और जीवन को बेहतर बनाने का निमंत्रण भी हैं।

आस्था से आत्मजागरण तक: देवोत्थान हमें क्या सिखाता है? लेखक: ज्ञानेन्दु रविभूषण द्विवेदीयुवा शोध विद्वान…

33 minutes ago

आत्मकथा का दौर, वास्तविकता मचाए शोर!

जब अपनी गलतियों पर पर्दा डालकर, नाकामियों को समाजसेवा बताया जाने लगे…✍️ संजय एम. तराणेकरकवि,…

10 hours ago

जनता के विश्वास की कीमत क्या? कैग की रिपोर्टों से पारदर्शिता और जवाबदेही पर बहस

कैग के खुलासों से सरकारी व्यवस्था पर सवाल: सोने की शुद्धता से रेलवे, छात्रवृत्ति और…

10 hours ago

यूपी चुनाव 2027 की बड़ी तैयारी! हर विधानसभा में 9 उड़नदस्ते, 20 से ज्यादा एजेंसियां रखेंगी पैनी नजर

निष्पक्ष चुनाव के लिए आयोग का मास्टर प्लान तैयार, 20 से ज्यादा एजेंसियां संभालेंगी मोर्चा…

11 hours ago

तारीख पर तारीख से मुक्ति जरूरी, न्यायिक व्यवस्था में सुधार की दरकार

Ai निर्मित न्याय में देरी लोकतंत्र के विश्वास पर सबसे बड़ी चोट समयबद्ध और सस्ता…

11 hours ago

मौसम का यू-टर्न: अकवान मचाएगा हलचल, बारिश-वज्रपात की चेतावनी; ट्रेनों पर भी असर

Ai निर्मित 20 और 21 नवंबर को मौसम दिखाएगा तीखे तेवर, गरज-चमक और वज्रपात का…

11 hours ago