बाइक सहित मिठाई का काउंटर हुआ चकनाचूर
मऊ ( राष्ट्र की परम्परा)
जानकारी के अनुसार गणेश मोदनवाल पुत्र स्वर्गीय शिव कुमार मोदनवाल सरोदर पट्टी थाना रामपुर जिला देवरिया का मूल निवासी है। जो मऊ जिला के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के बनियापार बाजार में भाड़ा के मकान में रहकर मिठाई की दुकान चलाता है। शनिवार की प्रातः नशे में धुत्त एक बोलेरो चालक अनियंत्रित होकर उसकी दुकान में ठोकर मार दी,उसके पहले दुकान के सामने खड़ी दुकानदार की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई तथा दुकान में रखे मिठाई के काउंटर टूट कर चकनाचूर हो गए और सारी मिठाइयां तितर-बितर हो गई ।
बताया जा रहा है कि चालक शराब के नशे में धुत्त था उसे खुद होश नहीं था कि वह गाड़ी चला रहा है या क्या कर रहा है। जैसे ही गाड़ी टकराई है गाड़ी का नक्शा तो बिगड़ ही गया, साथ ही साथ नशे में धुत्त चालक भी घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोग उसे उठाकर दवा उपचार के लिए अस्पताल ले गए । इस संबंध में पीड़ित गणेश ने मुहम्मदाबाद कोतवाली में एक लिखित प्रार्थना पत्र देकर लगभग दो लाख का नुकसान बताते हुए, न्याय की गुहार लगाई है। समाचार लिखे जाने तक चालक का उपचार चल रहा था और पुलिस मौके पर पहुंचकर बोलेरों को अपने कब्जे में ले लिया । बता दें कि बोलेरो के आगे भारत सरकार रेलवे कार्य हेतु का बोर्ड लगा है।
गेहूं-धान के साथ सब्जी की खेती पर जोर, यूपी के किसानों को मिल सकता है…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूवायां थाना क्षेत्र के नथ्यापुर गांव में रविवार को अंतिम संस्कार…
बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर आवेदन की तारीख बदली, 4 अक्टूबर से भर सकेंगे फॉर्म…
उत्तराखंड बनेगा रोपवे हब, 160 किमी के 51 प्रोजेक्ट पर तेज हुआ काम देहरादून (राष्ट्र…
https://twitter.com/ANI/status/2101582385468895527?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2101582385468895527%7Ctwgr%5Ea036b71a0b25bab54e2c08e57c3608954dceed97%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-30978208441138787552.ampproject.net%2F2608131752000%2Fframe.html वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रविवार तड़के उत्तर प्रदेश एटीएस…
नशे में ड्राइविंग या तेज रफ्तार बनी वजह? पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का…