रेलवे फर्जी भर्ती केस: बांसगांव में अनिल पांडेय के घर ED का छापा

गोरखपुर/बांसगांव (राष्ट्र की परम्परा)। रेलवे में फर्जी भर्ती के बड़े रैकेट की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने बृहस्पतिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मास्टरमाइंड राघवेंद्र शुक्ला उर्फ अनिल पांडेय के बांसगांव क्षेत्र के फुलहर गांव स्थित मकान पर छापा मारा। हालांकि, अनिल पांडेय मौके पर नहीं मिला। पटना से आई ईडी की टीम ने करीब आठ घंटे तक उसके बड़े भाई धीरज पांडेय से पूछताछ की और घर के सभी कमरों की गहन तलाशी ली।

तलाशी के दौरान टीम को कोई बड़ी नकदी या आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली, लेकिन ईडी अधिकारी धीरज पांडेय और उनकी पत्नी के बैंक खातों की फोटो कॉपी, मोबाइल फोन, पैन कार्ड, आधार कार्ड और बैंक लोन से जुड़े दस्तावेज साथ ले गए। अधिकारियों ने संपत्तियों और मकान निर्माण को लेकर भी विस्तृत जानकारी जुटाई।

सोनपुर से खुला था फर्जी भर्ती रैकेट

गौरतलब है कि 30 दिसंबर 2023 को बिहार के सोनपुर रेलवे स्टेशन पर सीनियर डीसीएम रौशन कुमार ने चार फर्जी टीटीई को टिकट जांच करते हुए फर्जी आईकार्ड के साथ पकड़ा था। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद जब खुफिया जांच शुरू हुई, तो यह सामने आया कि रेलवे में फर्जी भर्ती का यह रैकेट देशभर में फैला हुआ है। इसी जांच में अनिल पांडेय का नाम सामने आया, जिसके बाद से उसकी तलाश में लगातार टीमें लगी हुई हैं।

तीन चरणों में पूछताछ, पत्नी का भी बयान दर्ज

ईडी के करीब 10 अधिकारी दो गाड़ियों से सुबह करीब सात बजे फुलहर गांव पहुंचे थे। टीम ने पहले घर के सभी सदस्यों के मोबाइल फोन कब्जे में लिए और फिर तीन चरणों में धीरज पांडेय से पूछताछ की। इसके बाद उनकी पत्नी का भी बयान दर्ज किया गया।

धीरज पांडेय के अनुसार, ईडी टीम ने उनसे कहा कि उनके भाई ने रेलवे भर्ती में बड़ा घोटाला किया है और मकान निर्माण को लेकर सवाल किए। इस पर उन्होंने बताया कि घर बैंक लोन लेकर बनवाया गया है और उन्हें अपने भाई के ठिकाने के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

ये भी पढ़ें – लखनऊ में अखिलेश यादव की प्रेसवार्ता: SIR पर साजिश का आरोप, कानून-व्यवस्था पर BJP सरकार को घेरा

एक साल से घर नहीं आया अनिल पांडेय

धीरज पांडेय ने बताया कि अनिल करीब एक साल से घर नहीं आया है और न ही किसी तरह का संपर्क है। अनिल ने पहले बताया था कि वह गोरखपुर और लखनऊ में जमीन की खरीद-फरोख्त का काम करता है। इससे अधिक जानकारी उन्हें नहीं है। ईडी अधिकारियों ने कहा कि जब भी बुलाया जाएगा, सभी दस्तावेज लेकर उपस्थित होना होगा।

राघवेंद्र शुक्ला नाम सुनकर चौंका परिवार

जांच के दौरान जब ईडी टीम ने अनिल पांडेय का दूसरा नाम राघवेंद्र शुक्ला बताया, तो बड़े भाई धीरज पांडेय चौंक गए। उन्होंने कहा कि वे पांडेय हैं, शुक्ला नहीं। इसके बाद टीम ने दस्तावेज दिखाते हुए बताया कि अनिल पांडेय ही राघवेंद्र शुक्ला नाम का इस्तेमाल करता था। धीरज ने बताया कि यह नाम उन्होंने भी पहली बार सुना है।

टीम ने खुद मंगवाया भोजन

छापे के दौरान ईडी टीम ने दोपहर का भोजन खुद बाहर से मंगवाया और घर पर ही बैठकर खाना खाया। गांव के लोगों ने गाड़ियों को आते-जाते देखा, लेकिन उन्हें लगा कि कोई रिश्तेदार आया होगा।

Karan Pandey

Recent Posts

सपा-भाकपा का 31 सूत्रीय मांगो पर धरना प्रदर्शन

राजयपाल को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को बरहज तहसील के…

1 hour ago

डीएम की पहल से रास्ते का विवाद सुलझा, आरसीसी सड़क का निर्माण पूरा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरियारपुर नगर पंचायत में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद जिलाधिकारी के निर्देश…

2 hours ago

महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, बाल विवाह के खिलाफ दिलाई शपथ कुशीनगर…

2 hours ago

बिजली का करंट लगाकर चारपाई के फ्रेम से बच्चे की मौत, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र में लोहे की चारपाई के फ्रेम में बिजली…

2 hours ago

ब्लैक होल पर कविता, अंतरिक्ष यात्रा पर निबंध; डीडीयू के दो शोधार्थियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लहराया परचम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान और साहित्य के संगम का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए…

2 hours ago

फरसे के साथ गरजा स्वर्ण समाज का आंदोलन, आरक्षण में बदलाव की उठी मांग

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्ण समाज के आंदोलन के दौरान बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश…

2 hours ago