Categories: Uncategorized

बीज विक्रेताओं के गोदाम पर पड़ा छापा

गोला/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)
उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश एवं मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार मीना के आदेश पर उप कृषि निदेशक डॉ अरविंद सिंह के नेतृत्व में जनपद के बीज निरीक्षकों की तीन टीमों द्वारा बीज विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर सघन छापेमारी कर, जांच की गई एवं आवश्यकता अनुसार नमूना लिया गया।जिला कृषि अधिकारी डॉ देवेंद्र सिंह ने सदर एवं कैंपियरगंज तहसील से 10 नमूना, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी डॉ शत्रुघन सिंह ने सहजनवा एवं खजनी तहसील क्षेत्र से 9 नमूना, अपर जिला कृषि अधिकारी डॉ गिरजेश यादव ने बांसगांव एवं गोला से 8 नमुना ग्रहित किया। जनपद के कुल 40 विक्रेताओं के गोदाम पर छापेमारी की गई और 27 नमूना लिया गया।जिसे मुख्य विकास अधिकारी के अनुमति से प्रयोगशाला भेजा गया।एक बीज प्रतिष्ठान मेंसर्स पूर्वांचल कृषि विकास केंद्र मोहरीपुर द्वारा बीज से संबंधित बिल वाउचर न दिखाने पर कारण बताओं नोटिस दी गई।उप कृषि निदेशक डॉ अरविंद सिंह ने कहा कि इस छापेमारी का उद्देश्य किसान भाइयों को निर्धारित दर पर एवं उच्च गुणवत्ता का बीज उपलब्ध कराना है।जिला कृषि अधिकारी डॉ देवेंद्र सिंह ने कहा कि जांच की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। किसी प्रकार की अनियमितता मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

rkpshomnath

Recent Posts

देवरिया में खूनी संघर्ष! जमीन पर कब्जे के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन घायल

मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत से जूझ रहा गंभीर रूप से घायल वीरेंद्र यादव;…

5 hours ago

देवरिया के सभी थानों पर लगा थाना समाधान दिवस, 96 शिकायतें मिलीं, 9 का मौके पर निस्तारण

एसपी अभिजित आर. शंकर ने भटनी थाने में सुनीं जनसमस्याएं, राजस्व और पुलिस की संयुक्त…

23 hours ago

सूरत से गिरफ्तार हुआ गैंगस्टर एक्ट का 50 हजार का इनामी बदमाश

एसटीएफ लखनऊ की टीम ने की कार्रवाई, सिकंदरपुर क्षेत्र के रुद्रवार गांव का निवासी है…

23 hours ago

छठ पर्व की तैयारियों का नपा अध्यक्ष ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

घाटों से लेकर पोखरों और जलाशयों तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा और…

23 hours ago

आधुनिक भारत के निर्माता थे पंडित जवाहरलाल नेहरू : डॉ. धर्मेन्द्र पांडेय

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर मनाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की…

1 day ago

पीएचसी मझगांवा में एक्सपायरी दवाओं के वितरण का आरोप, स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर उठे सवाल

खांसी की सिरप की एक्सपायरी डेट समाप्त होने पर सिपाही ने जताई आपत्ति, दवाओं के…

1 day ago