Categories: Uncategorized

अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर विधायक ने श्रद्धांजलि अर्पित की

बड़हलगंज(राष्ट्र की परम्परा)
बड़हलगंज बस स्टेशन स्थित बाबा साहब के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के पश्चात, नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित सभा में बाबा साहब को नमन करते हुए विधायक राजेश त्रिपाठी ने कहा कि हमें बाबा साहब के आदर्शों पर चलकर एक समतामूलक समाज के निर्माण का संकल्प लेना चाहिए। अमेरिका जैसे देश की किताब भी उन्हें दुनिया का सबसे विद्वान व्यक्ति बताती है।
इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि व भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक महेश उमर ने कहा कि भारतीय संविधान के शिल्पकार, महान समाज सुधारक, भारत रत्न से अलंकृत बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, समानता और सामाजिक न्याय की अद्वितीय मिसाल है। श्रद्धांजलि सभा को जिला मंत्री स्वतंत्र सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामबेलाश यादव, बनवारी प्रसाद, अखंड शाही सहित अन्य कई लोगों ने भी संबोधित किया। इस दौरान सभासद वीरेंद्र गुप्ता वीरू, राकेश राय, नियाज़ कुरैशी, दीपक गौंड, राजीव पांडेय, सुरेश मिश्रा, दुर्गेश मिश्रा, धर्मराज निषाद, समीउल्लाह अंसारी, अनूप जायसवाल, बबलू मद्धेशिया, केशव पांडेय, अष्टभुजा सिंह, रमेश शाही, धर्मेंद्र तिवारी, मंटू चौबे, पिंटू राय, विनय पांडेय, अतुल शाही, सुनील कुमार, सुरेश सोनकर, अमलेश सहित कई लोग मौजूद रहें।

rkpshomnath

Recent Posts

हजार साल पुराना बृहदेश्वर मंदिर और कल्कि मंदिर का रहस्य, आस्था से वास्तुकला तक अनोखी कहानी

रहस्यमयी मंदिरों की अद्भुत गाथा: बृहदेश्वर के वास्तु-विस्मय से कल्कि मंदिर की दिव्य मान्यता तक…

2 minutes ago

मंगल का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, चार राशियों को करियर-धन में मिल सकते हैं शुभ संकेत

मंगलग्रह AI निर्मित (राष्ट्र की परम्परा)। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल के साथ उनके…

4 hours ago

सपा-कांग्रेस में सीटों का पेच! 403 सीटों पर तैयारी ने बढ़ाई सियासी हलचल

60-70 बनाम 105 सीटों की चर्चा के बीच बड़ा सवाल, क्या यूपी में अलग राह…

4 hours ago

दो दिन चलेगा सरकार का महामंथन, सुधारों से लेकर जनसेवा तक पर बनेगी रणनीति

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। केंद्रीय मंत्रिपरिषद की दो दिवसीय चिंतन बैठक बुधवार, 23…

4 hours ago

ड्रग्स के वैश्विक सिंडिकेट पर भारत का रणनीतिक प्रहार

36 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों की संयुक्त रणनीति से तस्करी, कार्टेल, सिंथेटिक ड्रग्स, गुप्त प्रयोगशालाओं और डिजिटल…

5 hours ago

मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी खबर! अब बिना डेटा भी मिलेगा रिचार्ज का विकल्प

TRAI का बड़ा फैसला: सिर्फ कॉल और SMS करने वालों को मिलेंगे ज्यादा रिचार्ज विकल्प…

6 hours ago