Categories: Uncategorized

हक की बात जिलाधिकारी के साथ : नारी सशक्तिकरण पर चर्चा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में मिशन शक्ति चरण-05 के अन्तर्गत ‘‘हक की बात जिलाधिकारी के साथ’’ कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में राम्पन्न हुआ।
बैठक में लैंगिक असमानता, घरेलू हिंसा, कन्या भ्रूण हत्या, दहेज हिंसा, यौन हिंसा व सरकारी योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा करते हुए प्रतिभागियों को जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, मौलाना आजाद इण्टर कॉलेज, राजकीय कन्या इन्टर कॉलेज, घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाएं व सरकारी योजनाओं से सम्बन्धित महिलाओं ने प्रतिभाग किया। इन सभी महिलाओं व बालिकाओं से मुख्य विकास अधिकारी द्वारा वार्ता की गयी तथा उनकी जिज्ञासाओं को शान्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये गये।
इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चन्द्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी सत्येन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना, केन्द्र प्रशासक वन स्टॉप सेन्टर, संरक्षण अधिकारी व विधि सह परिवीक्षाधिकारी, जिला बाल संरक्षण इकाई सहित आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

18 hours ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

1 day ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

2 days ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

2 days ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

2 days ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

2 days ago