बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड पथरदेवा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा ओलीपट्टी ग्राम पंचायत खैराट में कोटेदार का पद रिक्त था।यहां पर सस्ते गल्ले की दुकान का चयन होने के लिए ग्राम पंचायत के लोगों में सरगर्मी तेज थी।बुधवार को प्राथमिक विद्यालय ओलीपट्टी परिसर में एडीओ पंचायत उमेश पटेल एवं ग्राम प्रधान राजीव प्रताप सिंह की अध्यक्षता में नियमानुसार खुली बैठक हुई।जिसमे कोटे की दुकान के संबंध में दावेदारी करने के लिए लोगों को आगे आने को कहा जिसमें आलोक राय पुत्र बलिंद्र राय एवं आदित्य यादव पुत्र वीरेंद्र यादव के नाम का प्रस्ताव दिया।इस दौरान उपस्थित सभी ग्रामीणों ने इस प्रस्ताव को हाथ उठाते हुए क्रमशः एक – एक कर समर्थन देते हुए आलोक राय पुत्र बलिंद्र राय को कोटेदार चुना। लोगों का समर्थन मिलते ही आलोक राय खुशी से झूम उठे।इस दौरान खुली बैठक में आलोक राय को 216 वोट मिला और आदित्य यादव को 101 वोट मिला।नवनिर्वाचित कोटेदार आलोक राय ने कहा कि ईमानदारी पूर्वक सभी लोगों के बीच सामान वितरीत कराएंगे।किसी भी पात्र को इस योजना से वंचित नहीं होने देंगे। इस मौके पर बघौचघाट थाना प्रभारी पुलिस दलबल के साथ शांति पूर्वक सम्पन्न कराया।
अंतरिक्ष से सिनेमा तक छाया भारतीय हुनर, जॉय बरुआ की वैश्विक उड़ान से लेकर बॉलीवुड…
रुई या कलावे की बाती—कब और किस पूजा में जलाएं? जानिए धार्मिक मान्यताएंलेखक : पंडित…
डिजिटल दुनिया से दूरी की नई कहानी: स्मार्टफोन के दौर में पुराने गैजेट्स की वापसी,…
रहस्यमयी मंदिरों की अद्भुत गाथा: बृहदेश्वर के वास्तु-विस्मय से कल्कि मंदिर की दिव्य मान्यता तक…
मंगलग्रह AI निर्मित (राष्ट्र की परम्परा)। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल के साथ उनके…
60-70 बनाम 105 सीटों की चर्चा के बीच बड़ा सवाल, क्या यूपी में अलग राह…