महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में कर करेत्तर, राजस्व संग्रह एवं प्रर्वतन कार्यो की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की गयी।
जिलाधिकारी ने आबकारी, व्यापार, विद्युत ,परिवहन, जीएसटी एवं अलौह खनन वसूली में प्रगति की जानकारी लेते हुए लक्ष्य के सापेक्ष कर एवं राजस्व प्राप्ति को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सीएम डैशबोर्ड पर कम रैंक वाले अधिकारियों को रैंक बढ़ाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जनपद की बदनामी हेतु रैंक गिराने वाले अधिकारी संभल जायेऔर अपने कार्यशैली मे बदलाव लाये अन्यथा उनके विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने कृषि विभाग, जिला विद्यालय निरीक्षक, बाट माप अधिकारी, गन्ना अधिकारी को निर्देशित किया कि माह नवम्बर में प्राप्त रैंक से आगे बढ़ने एवं और अच्छा करने हेतु और बेहतर कार्य करें। इसी प्रकार कर करेत्तर की समीक्षा में समस्त ईओ को वसूली बढ़ाने हेतु निर्देशित किया।
बैठक मे अपर जिलाधिकारी डॉ0 पंकज कुमार वर्मा , समस्त एसडीएम, जिला आबकारी अधिकारी अतुल द्विवेदी, डीसी उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप शर्मा, सभी तहसीलदार एवं राजस्व कार्मिक सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।
मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत से जूझ रहा गंभीर रूप से घायल वीरेंद्र यादव;…
एसपी अभिजित आर. शंकर ने भटनी थाने में सुनीं जनसमस्याएं, राजस्व और पुलिस की संयुक्त…
एसटीएफ लखनऊ की टीम ने की कार्रवाई, सिकंदरपुर क्षेत्र के रुद्रवार गांव का निवासी है…
घाटों से लेकर पोखरों और जलाशयों तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा और…
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर मनाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की…
खांसी की सिरप की एक्सपायरी डेट समाप्त होने पर सिपाही ने जताई आपत्ति, दवाओं के…