बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। खेजुरी थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव में मंगलवार/बुधवार की रात दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज सीएचसी खेजुरी में चल रहा है। वहीं, पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर पर 22 लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। हरिपुर गांव निवासी सुरेश तुरहा और छोटेलाल तुरहा के बीच पुराना विवाद है। इसको लेकर एक माह पहले दोनों पक्षों में कहासुनी और मारपीट हुई थी। शिकायत मिलने पर शांतिभंग का मुकदमा पंजीकृत किया गया था। हालांकि बाद में दो पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया था। मंगलवार की रात पुरानी रंजिश को लेकर एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गया और मारपीट हो गई। सुरेश तुरहा की तरफ से तीन और छोटेलाल तुरहा पक्ष से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रथम पक्ष का आरोप है कि दूसरा पक्ष लामबंद हो मेरे घर में घुस गया और धारदार हथियार सहित लाठी डंडे से मारना पीटना शुरू कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष द्वारा रास्ते में रोक कर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। प्रथम पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने 14 और द्वितीय पक्ष की तहरीर पर 8 लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इस संबंध में एसएचओ अनिता सिंह ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है। तहरीर के आधार पर क्रास मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई प्रचलित है।
अंतरिक्ष से सिनेमा तक छाया भारतीय हुनर, जॉय बरुआ की वैश्विक उड़ान से लेकर बॉलीवुड…
रुई या कलावे की बाती—कब और किस पूजा में जलाएं? जानिए धार्मिक मान्यताएंलेखक : पंडित…
डिजिटल दुनिया से दूरी की नई कहानी: स्मार्टफोन के दौर में पुराने गैजेट्स की वापसी,…
रहस्यमयी मंदिरों की अद्भुत गाथा: बृहदेश्वर के वास्तु-विस्मय से कल्कि मंदिर की दिव्य मान्यता तक…
मंगलग्रह AI निर्मित (राष्ट्र की परम्परा)। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल के साथ उनके…
60-70 बनाम 105 सीटों की चर्चा के बीच बड़ा सवाल, क्या यूपी में अलग राह…