आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा ) बिलरियागंज के आलिया पब्लिक स्कूल के प्रांगण में शनिवार को खेल महोत्सव समिति आजमगढ़ द्वारा तहसील स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारम्भ अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन संचालक राजेंद्र राय द्वारा किया गया । प्रतियोगिता में जनपद के तमाम स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया जिसमें बैडमिंटन एकल बालक प्रतियोगिता में सेंट जयपुरिया स्कूल कन्धरापुर के पुष्कर ने प्रथम तथा आनंद मेमोरियल स्कूल बिलरियागंज के आशुतोष शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया,बालिका वर्ग बैडमिंटन एकल में आनंद मेमोरियल की श्रेयान्सी ने प्रथम एवं आलिया पब्लिक स्कूल की आल्मिन सदफ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।
युगल बैडमिंटन बालक प्रतियोगिता में जयपुरिया के कृष्ण एवं श्रेयांशु शर्मा ने प्रथम स्थान तथा आनंद मेमोरियल के वैभव एवं नितिन राज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। युगल बालिका में आनंद मेमोरियल की श्वेता यादव एवं आस्था त्रिपाठी ने प्रथम तथा आलिया पब्लिक स्कूल की हानियां अतहर एवं सल्वा मनाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपना परचम लहराया ।
प्रतियोगिता के समापन पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष डा० सुहैब अहमद ने विजेता छात्रों को पुरस्कार वितरण किया तथा विद्यालय की प्रधानाचार्य नौशाबा मुनव्वर ने सभी शिक्षक कर्मचारी एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, खेलकूद को हमे अपने जीवन के साथ जोड़ना आवश्यक है। हर व्यक्ति को खेल के माध्यम से तनाव से मुक्त किया जा सकता है । इस कार्यक्रम को आयोजित करने का उद्देश्य खेलकूद को प्रोत्साहित करना है । इस अवसर पर मुख्य रूप से विद्यालय के निर्देशक माज अहमद एवं ओबैद अहमद, अंगद मौर्या (शारीरिक शिक्षा शिक्षक) अनिल प्रजापति, जमाल अख्तर, डॉक्टर रमन, मनोज श्रीवास्तव, हामिद हसन, मुख्तार अहमद, पंकज, फहद खान, साकिब एवं उपेन्द्र शुक्ला आदि लोगों ने प्रतिभागी छात्रों का उत्साहवर्धन किया ।
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…
आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा निकाली गई पावन ज्योति…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में होली एवं रमजान माह को शांति और…