फरियादियों की समस्याओं को निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करे-डीएम

बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)
सम्पूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी अंद्रा वामसी व पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी की अध्यक्षता में तहसील सदर सभागार में सम्पन्न हुआ। दोनों अधिकारियों ने आये हुए फरियादियों की छोटी-बड़ी समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि फरियादियों की समस्याओं को निष्पक्ष व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। यह भी सुनिश्चित करे कि निस्तारण किये गये प्रकरण से फरियादी भी संतुष्ट हों।
उप जिलाधिकारी गुलाब चन्द्र ने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 68 मामले आयें, जिसमें से मौके पर 11 का निस्तारण किया गया। इसमें राजस्व के 22, पुलिस के 12, विकास के 8 तथा अन्य विभागों से 15 मामले आयें। जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में सीएमओ डा. रमा शंकर दुबे, जिला विकास अधिकारी संजय शर्मा, पीडी राजेश झा, उप निदेशक कृषि अशोक गौतम, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा. अमर सिंह, क्षेत्राधिकारी पुलिस विनय सिंह चौहान, जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश शुक्ला, बीएसए अनूप तिवारी, जनपद स्तरीय अधिकारीगण तथा क्षेत्रीय खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।
इसके पश्चात् जिलाधिकारी अंद्रा वामसी ने तहसील रूधौली में चल रहे सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुॅचकर समाधान दिवस में आये फरियादियों के समस्याओं के बारे में जानकारी लिया। इस अवसर पर उनके साथ पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी भी उपस्थित रहें। उन्होने संबंधित प्रकरणों के बारे में जानकारी लिया और त्वरित निस्ताण का आश्वासन दिया।

rkpnews@desk

Recent Posts

छठ पूजा के दौरान घर में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने और कानूनी कार्रवाई से किया इनकार, पुलिस ने दी जानकारी बरहज/देवरिया…

2 hours ago

चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल अवैध चाकू बरामद

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। तिलहर थाना पुलिस ने चाकू से हमला कर एक युवक को…

3 hours ago

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना

बरहज और कपरवार संगम घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, छठी मइया के गीतों से…

3 hours ago

शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस ने सकुशल नीचे उतारा

पसंद के युवक से विवाह को लेकर परिजनों से हुआ था विवाद, पुलिस की समझाइश…

3 hours ago

खेतों से निकलकर अब करेंगे दिल के मरीजों का इलाज, किसान के बेटे अवधेश बने असिस्टेंट प्रोफेसर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर इंसान किसी भी…

3 hours ago

सेंट्रल जोन फुटबॉल टूर्नामेंट में दमखम दिखाएगी बीबीएयू की टीम

कानपुर में आयोजित होगी अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता, पहले मुकाबले में नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से होगा…

3 hours ago